फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो नंबर-5, 6, 7

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ (उन्नाव)। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव चकमीरा में चार दिन से लो वोल्टेज आने से खेत में लगे पोल के तार देखने पहुंचे चाचा-भतीजे की बुधवार सुबह करंट से मौत हो गई। विद्युत विभाग पर लापरवाही आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। परिजनों ने तार टूटकर खेत में गिरने से हादसा होने का आरोप लगाया है। जबकि विद्युत विभाग के जेई ने बांस की मदद से जंफर जोड़न की कोशिश में हादसा होने की बात कही है। जेई ने मृतकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर भी दी है।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली के ग्राम नसिरापुर के मजरा चकमीरापुर में विद्युत लाइन का जंफर टूट जाने से कई दिनों से लो वोल्टेज की समस्या थी। ग्रामीणों की लगातार शिकायत करने के बाद भी विद्युत कर्मियों ने ध्यान नहीं दिया। बुधवार सुबह चकमीरपुर निवासी रिंकू (25) पुत्र चंद्रपाल राठौर अपने भतीजे राहुल (22) पुत्र राजेंद्र राठौर के साथ गांव के ही रहने वाले झब्बू के खेत में लगे विद्युत पोल के पास तार देखने पहुंचा। इसी दौरान करंट की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास खेतों में मौजूद लोगों ने ग्राम प्रधान राजेश कुमार कटियार को सूचना दी। उन्होंने फोन करके आपूर्ति बंद कराई। चाचा-भतीजे को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में डाक्टरों
ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान ने बताया कि एचटी का टूटा तार जमीन से छू रहा था। खेत गीला होने से करंट था। इससे अनजान रिंकू ने जैसे ही पोल के पास पैर रखा, करंट की चपेट में आ गया। चीख सुनकर भतीजा राहुल उसे बचाने पहुंचा। वह भी करेंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद ग्रामीणों व परिजनों ने विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन किया। लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए काफी देर तक हंगामा किया। कोतवाल भावनाथ चौधरी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

जेई राम सहाय ने घटना में विभागीय लापरवाही को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने बताया कि विद्युत लाइन का जंफर टूट गया था। चाचा-भतीजे लंबे बांस की मदद से उसे जोड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान जंफर पोल में छू गया और करंट लगने से दोनों की मौत हो गई। उन्होंने मृतक रिंकू व राहुल के खिलाफ बांगरमऊ कोतवाली में तहरीर भी दी है। कोतवाली प्रभारी भावनाथ चौधरी ने बताया कि मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। बताया कि जबकि जेई की तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें