फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: शव लोनी ड्रेन में मिलने की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, बहनोई ने ही की थी युवक की हत्या

Sun, 30 Aug 2020 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। 19 माह पहले शहर के मोहल्ला केवटा तालाब निवासी युवक का शव लोनी ड्रेन में मिलने की घटना का भी पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, हत्या किसी और ने नहीं बल्कि युवक के बहनोई ने ही की थी। आरोपी के अनुसार नशे की हालत में उसका साला घर के लोगों के साथ गलत हरकतें करता था। जिससे आजिज होकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला केवटा तालाब निवासी 22 वर्षीय आदर्श उर्फ बंटी का शव 9 जनवरी 2019 को दही औद्योगिक क्षेत्र स्थित लोनी ड्रेन में मिला था। सिर पर गहरी चोट और गले में निशान देख पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने मृतक के बहनोई मोहल्ला शिवनगर निवासी राहुल शुक्ला को कई बार पूछताछ के लिए बुलाया।

हालांकि बहनोई हर बार पुलिस को गुमराह करता रहा। ठोस सबूत न मिलने पर पुलिस ने उसे गुनहगार नहीं ठहराया। शुक्रवार 28 अगस्त को कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र ने फि र से मृतक के बहनोई और उसकी बहन को पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ के दौरान आरोपी टूट गया और उसने सच स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी बहनोई ने बताया कि अक्सर नशे की हालत मेें साला उसके घर आता था और अपनों से ही गलत हरकत करता था। जिससे आजिज होकर उसने 5 जनवरी 2019 को साले आदर्श को दही चौकी स्थित लोनी ड्रेन के पास बुलाया। पहले उसे शराब पिलाई। फि र रस्सी से गला घोंटने के साथ ईंट से सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को लोनी ड्रेन में फेंक दिया। आरोपी के गुनाह स्वीकार करने पर पुलिस ने उसे जेल भेजा हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें