चकलवंशी। चकलवंशी-बिठूर मार्ग पर तेज रफ्तार स्कूल वैन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक चला रहे युवक के हेलमेट न लगाए होने से सिर में गहरी चोट आई। परिजन इलाज के लिए लखनऊ के निजी अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरे का इलाज चल रहा है।
माखी थानाक्षेत्र के प्यारेपुर के मजरा उमेदखेड़ा निवासी पप्पू (20) पुत्र महावीर और गांव के ही साथी राजाराम (25) पुत्र भगवानदीन खेती करते हैं। दोनों खेत की सिंचाई के लिए बाइक से परियर डीजल लेने गए थे। शनिवार दोपहर को डीजल लेकर वापस लौट रहे थे। तभी भदेवना मार्ग पर बच्चों को घर छोड़कर तेजी से आ रही निजी स्कूली वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दोनों बाइक सवार खंती में गिर गए।
राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पप्पू को गंभीर हालत में कानपुर हैलट भेजा गया। हैलट के डाक्टर ने लखनऊ ले जाने को कहा। परिजन उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक पप्पू चार भाइयों सुधीर, पाटू और फ ुन्नू में तीसरे नंबर का था। मां महदेई का रो-रोकर बुरा हाल है।