फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो स्थानों पर आग का तांडव

Thu, 17 Mar 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उन्नाव
विज्ञापन
नवाबगंज के गौरा गांव में आग लगने पर सामान समेेटते पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नवाबगंज ब्लाक के गौरा कठेरूवा गांव में जहां बिजली के तारों से निकली चिंगारी ने 12 घरों को चपेट में ले लिया। वहीं फतेहपुर चौरासी में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने खलिहान में जमा सरसों की फसल को तबाह कर दिया। दोनों जगहों पर 30 लाख का नुकसान हुआ है। लेखपाल ने मौके पर नुकसान का आकलन किया है।
विज्ञापन



गौरा कठेरवा में बुधवार शाम विद्युत सप्लाई शुरू होते ही जर्जर लाइन में स्पार्किंग हुई। तार से निकली चिंगारी रामकुमार के छप्पर पर जा गिरी।


छप्पर जलने के साथ तेज हवा के कारण आग की लपटों ने एक के बाद एक कर राज कुमार ,शशिवर्धन ,बबलू ,सज्जन, मन्नू, पप्पू, फूलचंद्र, नीरज, अजय, अर्जुन, कमलेश समेत 12 घरों को चपेट में ले लिया। आग पर काबू पाने की मशक्कत में जुटे ग्रामीण जब विफल होते नजर आए तो दमकल को घटना की जानकारी दी।


लगभग डेढ़ घंटे बाद दमकल मौके पर पहुंची। तब तक घरों की लाखों की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय लेखपाल शिव नरायण बाजपेई 25 लाख के नुकसान का आंकलन कर एसडीएम हसनगंज डा. अर्चना द्विवेदी को जानकारी दी। एसडीएम ने तत्काल कोटेदार को गांव भेजकर पीड़ित परिवारों को राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



इधर फतेहपुर चौरासी के फरदापुर में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी सरसों के खलिहान में गिरी। इससे कटी सरसों की फसल, भूसा समेत अन्य सामान जलकर स्वाहा हो गया। आग की तेज लपटें उठतीं देख ग्रामीण खलिहान की ओर भाग पड़े। दमकल को जानकारी देने के साथ आग पर काबू पाने की मशक्कत शुरू की। कुछ देर बाद पहुंची दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन



आग से गांव निवासी यदुवीर सेंगर, ब्रजेश बहादुर, दिनेश, नरेंद्र सिंह, नरेश सिंह, रमेश सिंह का पांच लाख का नुकसान हुआ। ब्रजेश का थ्रेसर भी जल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें