फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: रूपपुर चंदेला में डॉक्टर नहीं, चमियानी में लैब सहायक गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-14-सकहन राजपुतान पीएचसी में मरीज देखतीं डॉ. रिम्मी जायसवाल। संवाद
विज्ञापन

फोटो-15-गढ़ाकोला पीएचसी में मरीज देखती डॉ. चारू जैन। संवाद
छह स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे आरोग्य मेलों में हुआ 279 मरीजों का उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सफीपुर/पुरवा। रविवार को सफीपुर व पुरवा क्षेत्रों के छह स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित आरोग्य मेलों में कुल 279 मरीजों का उपचार हुआ। एक केंद्र पर डॉक्टर के न पहुंचने पर फाॅर्मासिस्ट ने मरीजों का उपचार किया। वहीं एक स्वास्थ्य केंद्र पर लैब सहायक न होने से मरीजों की जांचें नहीं हो सकीं।
सफीपुर क्षेत्र की रूपपुर चंदेला पीएचसी में प्रशिक्षु डॉ. नंदनी आरोग्य मेले में नहीं पहुंची। ऐसे में यहां तैनात फॉर्मासिस्ट प्रमोद उत्तम ने पहुंचे 68 मरीजों की स्वास्थ्य समस्याएं सुनी और उन्हें दवाए उपलब्ध कराई। सकहन राजपूतान अस्पताल में डॉ. रिम्मी जायसवाल ने मेले में पहुंचे 64 मरीजों का उपचार किया। बरीखेड़ा पीएचसी में डॉ. जकरिया ने मेले में पहुंचे 72 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं दी।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डाॅ. राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि अनुपस्थित डाक्टर की रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जाएगी। पुरवा क्षेत्र की पासाखेड़ा पीएचसी में डॉ. स्वाती गुप्ता ने 30 को परामर्श दिया। चमियानी पीएचसी में डॉ. राज लक्ष्मी दोहरे ने 23 मरीजों को देखा।
विज्ञापन

गढ़ाकोला पीएचसी में डॉ. चारू जैन ने मेले में पहुंचे 22 मरीजों का उपचार किया। पासाखेड़ा व गढ़ाकोला में मरीजों की हिमोग्लोबिन, बलगम, शुगर आदि की जांचें भी हुईं। जबकि चमियानी में स्थानांतरण के बाद से लैब सहायक का पद खाली है। ऐसे में यहां आने वाले मरीजों को जांचों की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें