लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर लोधाटीकुर गांव के पास हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसों में एक की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर देख सभी को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतक गाजियाबाद का रहने वाला था। जबकि घायल आगरा के सिकंदरा में रहने वाले हैं।
गाजियाबाद के थाना लोनी की पूजा कालोनी निवासी दिनेश श्रीवास्तव (35) चालक हितेष (32) पुत्र रामवीर के साथ गाजियाबाद से लखनऊ जा रहे थे। एक्सप्रेस-वे पर लोधाटीकुर गांव के निकट टायर फट जाने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लाई। हालत गंभीर देख लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में दिनेश की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि चालक हितेष का उपचार चल रहा है।
वहीं दूसरी घटना एक्सप्रेस-वे पर औरास थानाक्षेत्र के ही बाबखूेड़ा गांव के सामने हुई। जिसमें तेज रफ्तार खाली ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। घटना में आगरा के सिकंदरा कस्बा निवासी अनीशा (45) पत्नी कबीर, अबीबुन (65) पत्नी कबीज्जुन, रुखसाना (50) पत्नी शकील अहमद, मोमिना (30) पति अंसार घायल हो गई। सभी बाराबंकी के देवा शरीफ जा रहे थे। पुलिस घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाई। हालत गंभीर देख सभी को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।