फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस टैंक में धमाका, वेल्डिंग मिस्त्री की मौत, मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर (उन्नाव)। गैस टैंक में हो रहे रिसाव को रोकने के लिए मिस्त्री ने वेल्डिंग का प्रयास किया तो टैंक फट गया। धमाके से आसपास का इलाका दहल गया। हादसे में मिस्त्री की मौत हो गई। एक मजदूर घायल हो गया।
विज्ञापन

बिहार थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव में एक खाली मकान में एक कंपनी को मिट्टी डालने का ठेका दिया गया है। कंपनी ने ट्रकों की मरम्मत के लिए रावतपुर में कैंप बनाया है। यहां वेल्डिंग के लिए गैस भरे बड़े टैंक रखे हैं। ठेकेदार ने वेल्डिंग के लिए औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र के रूपपुर गांव निवासी मिस्त्री (25) को यहां रखा था।
शनिवार शाम पांच बजे गैस टैंक में छेद होने से रिसाव शुरू हो गया। इसे रोकने के लिए मिस्त्री ने छेद को वेल्डिंग कर जोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान तेज धमाके के साथ गैस टैंक फट गया। हादसे में वेल्डिंग मिस्त्री की मौत हो गई। एक अन्य मजदूर घायल हो गया। हादसे के बाद ठेकेदार भाग गया। सीओ डीपी सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों के तहरीर देने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

धमाके से हिल गई आसपास घरों की दीवारें
गैस टैंक में हुआ धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घरों की दीवारें हिल गई। बड़ी अनहोनी की आशंका पर गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। धमाके वाली जगह पर चार फीट का गड्ढा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें