फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में टोल प्लाजा कर्मी की मौत, तीन घायल

Thu, 05 Mar 2015 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सड़क हादसों में टोल प्लाजा कर्मी की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। नवाबगंज संवाददाता के अनुसार, अजगैन थानाक्षेत्र स्थित टोल टैक्स बैरियर पर सिक्योरिटी गार्ड अनूप मिश्रा (50) ने गुरुवार सुबह करीब तीन बजे बिना टैक्स दिए लखनऊ की ओर भाग रही कार को रोकने का प्रयास किया तो वह टक्कर मारते हुए भाग निकला। हादसे में घायल अनूप को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र  में भर्ती कराया गया जहां से लखनऊ ट्रामासेंटर रेफर कर दिया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, उन्नाव-हरदोई मार्ग पर दोस्तीनगर गांव के पास दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सोनेलाल (45) और मोहल्ला कासिम नगर निवासी फरीद (40) घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुरवा संवाददाता के अनुसार, पुरवा-चमियानी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पुरवा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी साइकिल सवार मिश्रीलाल (60) गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें