फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
फोटो-10- निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी ट्रॉली, सड़क पर फैले लोहे के एंगल, मौजूद लोग। संव
विज्ञापन
बेहटामुजावर। निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर काम के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली में एंगल लादकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रॉली पर बैठे छह मजदूर घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां एक श्रमिक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


बेहटामुजावर क्षेत्र में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। कार्यदायी संस्था काम को अंतिम रूप देने में लगी हुई है। शनिवार दोपहर 12:30 बजे ट्रॉली पर लोहे के एंगल लादकर ट्रैक्टर-ट्रॉली प्रयागराज से मेरठ की ओर जा रही थी। पंचमखेड़ा गांव के सामने ट्रैक्टर चालक ने संतुलन खो दिया जिससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में लखीमपुर खीरी जिले के थाना हैदराबाद के गांव रामखेड़ा निवासी श्रमिक अंशुमान (20) पुत्र विजयपाल की मौत हो गई। अन्य घायलों प्रियांशु (21), उसका भाई आशीष (20) निवासी नन्हीकटीघरा थाना मोहाली जिला सीतापुर, सत्येंद्र (22) निवासी लखीमपुर खीरी, रवि (19) निवासी बिलगमा थाना सीतापुर और अंशू (19) निवासी रामखेड़ा थाना हैदराबाद जिला लखीमपुर खीरी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सत्येंद्र और रवि की हालत गंभीर बताई गई है।
अंशुमान की मौत से बड़ा भाई मुकेश, मां बाटूदेवी बेहाल हैं। भाई मुकेश ने बताया चार दिन पहले ही भाई रिश्तेदारों के साथ काम करने आए थे। घटना के समय मुकेश भी साथ में था लेकिन वह ट्रैक्टर में बैठा था। अंशुमान ट्रॉली पर बैठा था। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

फोटो-10- निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी ट्रॉली, सड़क पर फैले लोहे के एंगल, मौजूद लोग। संव

फोटो-10- निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी ट्रॉली, सड़क पर फैले लोहे के एंगल, मौजूद लोग। संव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें