फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन ही बंद मिली ओपीडी

Mon, 10 Oct 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
meeting with subordinates - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदेश में बढ़ रहे डेंगू व बुखार के मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य महानिदेशक ने रविवार को भी ओपीडी का संचालन करने के साथ ही जांचों को भी करने के निर्देश दिए थे। इस पर जिला अस्पताल में सुबह आठ बजे से ही डाक्टरों ने ओपीडी शुरू कर दी थी। आदेशों का पालन हो रहा है या नही इसकी हकीकत जानने जेडी डा. एसके चौहान दोपहर एक बजे जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने ओपीडी कक्षों का निरीक्षण किया। पैथालॉजी में मरीजों की हो रही जांच भी देखी। उसके बाद वह एक्सरे रूम में गए और अभिलेखों को देखा। इमरजेंसी में आए मरीजों की संख्या जानी और अभिलेख चेक किए। बुखार के मरीजों के लिए बनाई गई फीवर हेल्फ एंड काउंसिलिंग डेस्क को देखा। इसमें 48 मरीजों का पंजीकरण पाया।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में गए तो वहां ताला लटक रहा था। जानकारी की तो पता चला कि सुबह से ही यहां ताला बंद है। किसी भी डाक्टर ने ओपीडी नहीं की। इसकी रिपोर्ट बनाकर वह अपने साथ ले गए। इस दौरान जेडी स्टैनो विवेकानंद, सीएमएस डा. एसपी चौधरी, स्वास्थ्य एवं शिक्षाधिकारी लाल बहादुर यादव, डा. संजय वर्मा मौजूद रहे। महिला सीएमएस डा. सरोज श्रीवास्तव ने बताया कि छुट्टी के दिन ओपीडी की जानकारी हमें नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें