फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नवमी पर कन्याभोज के साथ किया व्रत का परायण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उन्नाव। नवरात्र की समाप्ति पर जनपद में जगह-जगह कन्याभोज का आयोजन किया। मंदिरों व घरों में हवन-पूजन के साथ भजन कीर्तन हुए। इसके अलावा देवी सप्तशती और अखंड रामचरित मानस का पाठ चलता रहा। शहर व ग्रामीण अंचलों के देवी मंदिरों में भारी भीड़ रही।

बुधवार को नवमी के अवसर पर मंदिरों के अलावा घरों में भी हवन पूजन के साथ कन्याभोज किया गया। भक्तों ने कन्याओं को बुलाकर उन्हें टीका किया और फिर पूड़ी, सब्जी के साथ अन्य पकवान खिलाए। कन्याओं को दक्षिणा देकर विदा किया गया।
विज्ञापन

नवरात्र के अंतिम दिन शहर के प्रसिद्ध कल्याणी, मां दुर्गा व पूर्णा देवी मंदिरों में भारी भीड़ रही। भोर पहर से ही मंदिरों के पट खुलते ही भक्त मां के दर्शनों के लिए पहुंचने लगे। दोपहर में तो भीड़ इस कदर बढ़ गई कि श्रद्धालुओं को लाइनें लगानी पड़ीं।
नवमी पर कन्याभोज की भी होड़ मची रही। इसके अलावा कल्याणी देवी मंदिर परिसर में बने यज्ञकुंड में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने आहुतियां डालकर सुख समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने मां को चुनरी, फल, फूल आदि चढ़ाकर उन्हें प्रसन्न किया। घरों में पूरे दिन हवन पूजन चलता रहा।
विज्ञापन

भक्तों ने देवी उपासना करके व्रत का परायण किया। मंदिरों व घरों में दुर्गा सप्तशती के अलावा अखंड रामायण का पाठ चलता रहा। ग्रामीण अंचलों के देवी मंदिरों में भी भीड़ के चलते मेला सा लगा रहा। सुबह से देर शाम तक मंदिरों में भीड़ दिखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें