फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ऑटो पर गिरी पेड़ की डाल, दंपती व दो बच्चे सहित छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनिक। दही-पुरवा मार्ग पर तुर्कमान नगर के पास सवारी लेकर जा रहे ऑटो पर नीम के पेड़ की डाल गिर गई। इससे उसमें बैठे दंपती उनके दो बच्चे सहित छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के मदनापुर निवासी दिनेश (27) सदर कोतवाली के तालिब सराय के एक युवक का ऑटो 400 रुपये प्रतिदिन के किराए पर चलाता है। बुधवार को वह पुरवा कोतवाली के गांव ऊंचगांव किला से सवारियां लेकर दही चौकी तिराहा आ रहा था।
विज्ञापन

ऑटो में शहर के पीडीनगर निवासी पप्पू वर्मा (30), उनकी पत्नी माधुरी (28), बेटी अंशिका (7), बेटा अर्पित (5), पुरवा के खरगीखेड़ा निवासी बुधाना (60) और पुरवा के अतरसई निवासी निर्मल (42) बैठे थे। जैसे ही वह ऑटो लेकर तुर्कमान नगर के पास पहुंचा कि पेड़ की मोटी डाल उसी ऑटो पर गिर गई। इससे सभी घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र भेजा। उनका इलाज चल रहा है। दही थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। ऑटो रास्ते से हटवा दिया गया है।
विज्ञापन

-
मार्ग दुर्घटना में दो दोस्त घायल
बांगरमऊ। नसीमगंज मोहल्ला निवासी अखलाक (32) और दरगाह मुहल्ला निवासी तैय्यब (35) बाइक से नगर में घूम रहे थे। तभी बोधेश्वर मंदिर के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से दोनों घायल हो गए। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें