फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र नवराज आज से शुरू, मंदिरों में लगेंगे जयकारे

Fri, 08 Apr 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
women devotees purchasing pujansamagri - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शुक्रवार से वासंतीय नवरात्रों की शुरुआत हो रही है। जिसके चलते माता के उपासकों ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। गुरुवार को शहर के बड़ा चौराहा स्थित दुर्गा मंदिर, पौराणिक कल्याणी मंदिर, आवास विकास स्थित दुर्गा मंदिर, कालेज रोड स्थित गायत्री मंदिर, बाईपास के अन्नपूर्णा धाम सहित अन्य देवी मंदिराें में माता के पूजन को लेकर भक्तों ने साफ-सफाई की। पूरे दिन भक्तों की ओर से माता के मंदिरों की धुलाई-सफाई, रंगाई-पुताई व साजो-सज्जा सहित पूजन आदि की तैयरियां जोर-शोर से चलती रहीं।  इसके अलावा घरों में भी भक्त कलश स्थापना करने की तैयारी करते रहे। बाजार में पांच रुपये से लेकर 201 रुपये तक की मां की चुनरी बिक रही है। जरी जरदोजी से तैयार की गई चुनरी 50 से लेकर 200 रुपये तक में बिक रही है। महिलाएं पूजन सामग्री की दुकान पर टूल, घट स्थापना के लिए कलश, शृंगार किट, कपूर, टूल, चौकी पर बिछाने के लिए रंगीन कागज, रोली, मां दुर्गा की मूर्ति, कैलेंडर व फोटो खरीदती दिखीं। पीतल की प्रतिमाएं भी लोगों ने खरीदीं।  इसके अलावा जिले के अन्य क्षेत्रों के पौराणिक मंदिरों में भी नवरात्रि की तैयारियां जोराें पर रहीं। मंदिराें में कमेटी के लोगों ने नवरात्रि के पहले दिन आने वाली भक्तों की भीड़ को देखते हुए सारी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद कर लिया है।
विज्ञापन


कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त भोरपहर 4.30 से
आचार्य पं. गिरिजेश तिवारी के अनुसार इस बार सात नवरात्र पड़ रहे हैं। वह बताते हैं कि नवरात्र के प्रथम दिन कलश स्थापना करने का शुभ मुहूर्त वैसे तो ब्रह्ममुहूर्त से लेकर शाम तक होता है लेकिन सबसे उत्तम मुहूर्त तड़के सुबह 04.30 से दोपहर 1 बजे तक है। उनका कहना है कि यदि इस समयावधि से घरों में कलश स्थापना के साथ पूजन-अर्चन किया जाए तो यह सबसे उत्तम होगा।


40 रुपये तक बिका नारियल
नवरात्र पर नारियल का अधिक महत्व होती है। स्थापना के दौरान कलश के ऊपर नारियल रखा जाता है। इसके साथ ही माता को नारियल की ही भेंट चढ़ाई जाती है। नवरात्र के चलते बाजार में नारियल 20 से लेकर 40 रुपये का बिका।
विज्ञापन


देशी घी 370 से 400 रुपये प्रति किलो बिक रहा
नवरात्र पर देशी घी का दीपक जलाने की परंपरा है। बाजार में देशी घी 370 से 400 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इसके साथ ही बाजार में देशी घी पैकिंग में 50 से 200 रुपये तक में मौजूद है।

पूजन सामग्री के दामों पर नजर
चुनरी 5 से 200 रुपये, शृंगार किट 10 से 50 रुपये, कलावा 5 से 10 रुपये पैकेट, कपूर डिब्बी 10 से 15 रुपये, तूल 10 से 20 रुपये पीस, चौकी पर बिछाया जाने वाला रंगीन कागज दो से पांच रुपये पीस, मां दुर्गा के कलेंडर 10 से 20 रुपये, मां दुर्गा की फोटो 10 से 50 रुपये, मां दुर्गा की पीतल की प्रतिमा 101 से 1100 रुपये, रोली 2 से 10 रुपये पैकेट, कलश मय दीपक 10 से 20 रुपये, नारियल 20 से 40 रुपये पीस।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें