फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या

Thu, 25 May 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,उन्नाव
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सफीपुर कोतवाली के सदमपुर गांव में अधेड़ की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। शव गांव से करीब दो मीटर दूर स्कूल के पीछे झाड़ियों में मिला। बुधवार देर शाम शौच के लिए गए लोगों ने देखा तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंचे सफीपुर कोतवाल संजय पांडेय ने तफ्तीश की। शव के पास ही वह कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। जिससे हत्या की गई है। बताया कि अधेड़ यहां अकेला रहता था। पत्नी की मौत हो चुकी है। दोनों बेटे कल्लू और पप्पू फरीदाबाद में फैक्ट्री में काम करते हैं। गांव के लोग किसी प्रकार की रंजिश की बात नहीं बता पा रहे हैं। कोतवाल का कहना है हत्या के पीछे जमीन या कोई अन्य रंजिश कारण बनी या फिर अवैध संबंध, सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के सदमपुर गांव निवासी धनीराम उर्फ बूचे (50) अकेला रहता था। पत्नी की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उसके दो बेटे कल्लू और पप्पू फरीदाबाद में एक फैक्ट्री में काम करते हैं। उसके दोनों बेटे होली में घर आए थे और एक सप्ताह बाद वापस लौट गए थे। वह अपनी करीब दस बिसुआ जमीन में सब्जी की खेती और मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन करता था। बुधवार देर शाम उसका शव गांव से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर जूनियर स्कूल के पीछे इसी गांव के संतोष की झोपड़ी के पास धनीराम का खून से लथपथ शव पड़ा मिला।

शौच के लिए गए लोगों ने देखा तो  ग्राम प्रधान अंकुर बाजपेयी को सूचना दी। इसके बाद सफीपुर कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का जायजा लेने के दौरान पुलिस ने शव से कुछ ही दूरी पर पड़ी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कुल्हाड़ी से कनपटी और गर्दन पर वार कर धनीराम की हत्या की गई है। बताया कि गांव के लोग मृतक की किसी से रंजिश की बात न हीं बता पा रहे हैं। मृतक के बेटों को घटना की सूचना दी गई है। बेटों व अन्य रिश्तेदारों से पूछताछ की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम भेजने के साथ ही घटना की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन


घटना को लेकर कई तरह की चर्चा
धनीराम की हत्या को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे अवैध संबंध भी वजह हो सकते हैं। हत्या के पीछे जमीन या कोई अन्य रंजिश कारण बनी या फिर अवैध संबंध। सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें