फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बाइकों की भिड़ंत में वृद्धा की मौत, नाती बाल-बाल बचा

Thu, 08 May 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर (उन्नाव)। बाइकों की भिड़त में वृद्धा की मौत हो गई, जबकि नाती बाल-बाल बचा। दूसरी बाइक सवार युवक को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नेपालपुर निवासी नीरज (38) अपनी मूक बधिर नानी किरन (76) को बुधवार सुबह बाइक से पेंशन निकलवाने मियागंज बैंक जा रहा था। दूसरी ओर से हसनगंज कोतवाली के मरौना न्यामतपुर गांव निवासी विशाल (26) पुत्र रजनू अपनी भाभी को लेने कस्बा हैदराबाद आ रहा था। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर आसीवन थानाक्षेत्र के मल्हौली सरदार नगर गांव के पास आगे चल रहे नीरज की बाइक में पीछे से विशाल की बाइक टकरा गई। हादसे में तीनों सड़क पर पर गिर गए। राहगीरों ने मियागंज सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने किरन को मृत घोषित कर दिया। विशाल की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। मृतका के दो बेटों में प्रदीप और उमाशंकर हैं। एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि बाइक सवार का इलाज चल रहा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें