फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अफसरों का दावा 12739 एमटी यूरिया उपलब्ध, फिर भी धक्के खा रहे किसान

Thu, 21 Aug 2025 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
फोटो नंबर 18-औरास के बछौली साधन सहकारी समिति से खाद लेकर जाता किसान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। कृषि विभाग के अफसर 12739 एमटी यूरिया की उपलब्धता के दावे कर रहे हैं। वहीं समितियों में किसानों को खाद के लिए लाइन में लगकर धक्के खाने पड़ रहे हैं। कई समितियों में तो स्टॉक न होने से ताले लटक रहे हैं। जहां पर खाद है, वहां पर पुलिस की मौजूदगी में वितरण कराया जा रहा है। बुधवार को अमर उजाला की पड़ताल में कई समितियों में ताले लटकते मिले तो औरास में पुलिस बल की मौजूदगी में खाद वितरण होता मिला।

केस-1
दो दिन बाद पुलिस की मौजूदगी में हुआ वितरण, कई मायूस लौटे
औरास (उन्नाव)। साधन सहकारी समिति बछौली में दो दिन पहले समिति सचिव के फोन बंद करने के बाद से यूरिया का वितरण नहीं हो रहा था। बुधवार को एडीओ सहकारिता प्रमोद कुमार शर्मा वितरण कराने पहुंचे थे, लेकिन किसानों को लाइन में लगने की बात कहने के बाद कुछ लोग आक्रोशित हो गए थे। जिससे खाद वितरण नहीं हो सका था। इसके बाद बुधवार को औरास थाने से पुलिस बल समिति पर पहुंचा। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने लाइन लगवाकर वितरण कराया। करीब दो सौ बोरी खाद वितरण के बाद शाम को ही खत्म हो गई। इससे लाइन में लगे काफी किसानों को बिना खाद के ही वापस लौटना पड़ा। एडीओ ने बताया कि जो किसान लौट गए हैं, उनको भी दो दिन में खाद दिलाई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन


केस-2
फोटो


गढ़ी साधन सहकारी समिति का पांचवे दिन भी नहीं खुला ताला
फतेहपुर चौरासी (उन्नाव)। गढ़ी समिति के सचिव शिवपाल सिंह के अस्वस्थ होने से पांचवे दिन भी बुधवार को ताला नहीं खुला। किसान मायूस होकर लौट गए। ब्लाॅक की नौ साधन सहकारी समितियों में यूरिया व डीएपी खाद की आपूर्ति आवश्यकता से बहुत कम होने से क्षेत्र के किसान परेशान हैं। फतेहपुर चौरासी एडीओ कोआपरेटिव आरके वर्मा ने बताया कि बबुरिहा, राजेपुर व जाजामऊ समिति में बुधवार को यूरिया का वितरण किया गया। गढ़ी में गुरुवार को वितरण की उम्मीद है। गांव कठिघरा के रामासरे, तकिया के विनोद, सेलापुर के कल्लू आदि किसानों ने बताया कि समिति के बंद होने के कारण की जानकारी समिति पर उपलब्ध होनी चाहिए। बबुरिहा के सचिव नरेश व जाजामऊ के नागेंद्र कुमार ने बताया कि समिति में उपलब्ध खाद की अपेक्षा किसानों की संख्या अधिक होती है। इससे वितरण में भी परेशानी होती है। अक्सर विवाद की स्थित बन जाती है। कुल मिलाकर क्षेत्र में खाद की किल्लत से किसान बहुत परेशान है।

केस-3


तीन समितियों में पांच दिनों से यूरिया नहीं, चक्कर लगा रहे किसान
परियर (उन्नाव)। विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी के साधन सहकारी समिति कंजौरा, मरौंदा परियर व सुब्बाखेड़ा में पिछले पांच दिनों से यूरिया नहीं है। बरधना, हाजीपुर सथरा, बंधवा मरौंदा, परियर, मोमिनपुर, हसनापुर, आंट घुसौली आदि गांवों में गोभी व बंधा की फसल होती है। इस समय इन फसलों में डालने के लिए यूरिया की आवश्यकता है। ऐसे में किसान यूरिया के लिए पूरे ब्लॉक में चक्कर काट रहे हैं, लेकिन किसी भी समिति में खाद न होने से उन्हें बाजार से मनमाने रेट में खाद खरीदनी पड़ रही है। किसान भोला राजपूत, बुद्धिराम, अमर निषाद, क्रांती गौतम व छुन्ना अवस्थी आदि ने बताया कि यूरिया का सरकारी रेट 266.50 रुपये है, लेकिन खुले बाजार से 350 से 450 रुपये तक में खरीदनी पड़ रही है।
-
केस-4


सात सौ मीट्रिक टन के सापेक्ष मिली मिली मात्र 426 एमटी यूरिया
हसनगंज (उन्नाव)। ब्लाक क्षेत्र में 10 साधन सहकारी समितियां हैं। इनमें संदाना, कुरौली व तेगापुर में यूरिया है। बुधवार को कुरौली समिति में भारी संख्या में किसान खाद लेने पहुंच गए। भीड़ ज्यादा देख समिति सचिव मात्र 15 बोरी यूरिया का वितरण करने के बाद ताला बंद करके वापस लौट गए। एडीओ सहकारिता प्रमोद शर्मा ने बताया कि कुल 10 केंद्र पर सात सौ एमटी टन यूरिया की मांग है। अभी तक 426 एमटी मिली है। ऐसे में किसानों को मांग के सापेक्ष खाद कहां से दी जाए। अन्य समितियों के लिए खाद का मांग पत्र भेजा जा चुका है।

यहां भी यूरिया का संकट
मौरावां (उन्नाव)। ब्लाक क्षेत्र हिलौली की नौ समितियों में पारा, हिलौली, मौरावां, करदहा, मवई, खेरवा व अकोहरी में इस समय खाद नहीं है। सिर्फ गुलरिहा खजुहाखेड़ा समितियों में ही यूरिया उपलब्ध है। एडीओ सहकारिता नितेश कुमार ने बताया कि लगातार खाद आ रही है। जिन समितियों में नहीं है, वहां वितरण हो चुका है। जिले में नई खाद की रैक आने की उम्मीद है।
सोनिक। बिछिया साधन सहकारी समिति में पिछले पांच दिनों से यूरिया नहीं है। समिति सचिव संदीप दीक्षित ने बताया कि एक दो दिन में आने की उम्मीद है।
बांगरमऊ। सहकारी क्रय विक्रय समिति बांगरमऊ, सहकारी संघ तथा सहकारी समिति नेवल में खाद न होने से किसान मायूस होकर वापस लौट रहे हैं।

12739 मीट्रिक टन यूरिया, 5092 एमटी डीएपी व 4454 एमटी एनपीके उपलब्ध है। किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। आगे मांग के अनुसार उपलब्ध कराई जाएगी। किसानों से अनुरोध है कि खाद का भंडारण न करें। क्रय करते समय खतौनी अवश्य ले जाएं।
विज्ञापन

शशांक कुमार, जिला कृषि अधिकारी।

फोटो नंबर 18-औरास के बछौली साधन सहकारी समिति से खाद लेकर जाता किसान। संवाद

फोटो नंबर 18-औरास के बछौली साधन सहकारी समिति से खाद लेकर जाता किसान। संवाद

फोटो नंबर 18-औरास के बछौली साधन सहकारी समिति से खाद लेकर जाता किसान। संवाद

फोटो नंबर 18-औरास के बछौली साधन सहकारी समिति से खाद लेकर जाता किसान। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें