फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकरगढ़ी पहुंची अधिकारियाें की टीम

Sun, 07 Dec 2014 12:25 AM IST
ब्यूराो, अमर उजाला उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सांसद द्वारा गोद लिए गए गांव टीकरगढ़ी गांव में कुपोषित बच्चों के पोषण में हो रही हीलाहवाली की खबर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने के दूसरे दिन से ही इसका असर दिखाई देने लगा। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने अधिकारियों की एक टीम भेजकर शुक्रवार को इस गांव के आंगनवाड़ी केंद्रों की जांच करवाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

 जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को प्रभारी जिला सूचनाधिकारी/जिला सेवायोजन अधिकारी मिथिलेश कुमार ने आदर्श ग्राम योजना के तहत सांसद सच्चिदानंद साक्षी महाराज द्वारा गोद लिए गए गांव टीकरगढ़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर कुपोषित बच्चों के विषय में विस्तृत जानकारी ली।
सभी एएनएम, आशा बहुओं व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बुलाकर सख्त दिशा निर्देश दिए। केंद्र पर मौजूद 58 बच्चों का वजन तौलाया, आवश्यक टीके लगवाए व विटामिन ए की गोलियां भी खिलवाई। मिथिलेश कुमार ने सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वह लोग नियमित केंद्र खोलें और बच्चों के पोषण में कतई लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन

मिथलेश कुमार ने बताया कि डीएम के आदेश पर गांव के बच्चों व केंद्रों का निरीक्षण किया गया है। फिलहाल सुधार दिख रहा है। कर्मचारियों को आगे भी लापरवाही न बरतने के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें