फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रहीं बैंकें, एटीएम रहे नो कैश

Sat, 15 Apr 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
कैश न होने से तीसरे दिन शोपीस बने रहे एसबीआई के एटीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
गुड फ्राइडे और अंबेडकर जयंती के मौके पर शुक्रवार को बैंकें बंद रही। इसके कारण लगातार सातवें दिन भी एटीएम बूथों पर लोगों को कैश मुहैय्या नहीं हो सका। लोग उम्मीद के साथ एटीएम पहुंचे, मगर मायूस होकर लौट गए। सहालग के पीक समय में बैंकों व एटीएम में करेंसी न होने से लोगों में नाराजगी है। पांच दिनों से करेंसी की किल्लत ने बैंकों की स्थित बिगाड़ दी है।

डा. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर शुक्रवार को अवकाश के कारण शहर के सभी एटीएम शोपीस बने रहें। एटीएम में कैश न होने से लोगों में नाराजगी दिखी। कैश की किल्लत के कारण लोगों को खरीदारी के साथ ही निजी खर्चों तक के लिए दूसरों से उधार व्यवहार कर काम चलाना पड़ा। शुक्रवार सुबह एक बार फिर लोग कैश होने की उम्मीद लेकर जिस एटीएम पहुंचते वहां मौजूद गार्ड कैश न होने का इशारा कर चलता कर देते। तीन दिन से कैश की किल्लत ने लोगों को परेशान कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसबीआई समेत सभी बैंकों के एटीएम खाली है। लगातार सातवें दिन एटीएम बूथों पर कैश न पहुंचने से कार्ड धारकों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोई शादी की शापिंग नहीं कर सका तो कोई घर गृहस्थी की खरीदारी नहीं कर सका। लोगों ने एक-दूसरे से उधार व्यवहार लेकर जैसे-तैसे काम चलाया है। छुट्टी के कारण एलडीएम समेत किसी भी बैंक अधिकारी ने फोन नहीं उठा। सूत्रों की मानें तो शनिवार को भी कैश की किल्लत से खाताधारकों को राहत मिलने की उम्मीद फिलहाल नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें