फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

101 गांवों को शहर से जोड़ेगी मिनी संकल्प बस सेवा

Sat, 15 Apr 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
रामपुर मे रोडवेज वर्क शॉप मे खड़ी वाल्वो बसें। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव के अंतिम छोर पर रहने वाले ग्रामीण को शहर तक पहुंचाने की फिक्र करने वाली प्रदेश सरकार ने जमीन पर काम शुरू कर दिया है। परिवहन विभाग ने मिनी संकल्प बस सेवा के जरिये गांवों को शहर से जोड़ने की कवायद शुरू कर दी है। इससे जिला भी अछूता नहीं रहेगा। पहले चरण में 101 गांवों को मिनी संकल्प बस सेवा का तोहफा देने का प्लान किया गया है। सरकार की सोच को साकार करने के लिए परिवहन विभाग के अफसर तैयारियों में जुट गए हैं। अफसरों की मानें तो सब ठीक रहा तो अक्तूबर माह में मिनी बसें गांव की सड़कों पर फर्राटा भरेंगी।

जिले में 1658 गांवों का संजाल है। इन गांवों से ही शहर की तरक्की की रफ्तार निकलती है। इनमें से 548 गांव ऐसे हैं जहां अभी तक परिवहन विभाग की बसें फर्राटा नहीं भर सकीं हैं। अब भाजपा सरकार ने इन गांवों को बस सेवा के माध्यम से शहर मुख्यालय को जोड़ने का ब्लू प्रिंट तैयार कर काम भी शुरू कर दिया है। परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने परिवहन विभाग अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले के अफसरों को हर हाल में प्रतिवर्ष एक सैकड़ा गांवों को शहर से जोड़ने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


वहीं इन रूटों का एक माह में सर्वे पूरा कर रिपोर्ट मांगी हैं। मंत्री के सख्त तेवर देख विभागीय अधिकारी बेहतर प्रेजेंटेशन देने की तैयारी में जुट गए हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज गौरव वर्मा ने बताया कि जिले के 1658 गांवों में से 548 गांव अभी भी बस सेवा से अछूते हैं। ऐसे गांवों के रूट को चिह्नित कर सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे कार्य अतिशीघ्र पूरा कराए जाने की जानकारी दी। परिवहन मंत्री ने एक साल में 100 गांवों को मिनी संकल्प बस सेवा से शहर मुख्यालय से जोड़ने के सख्त निर्देश दिए हैं। पहले चरण में अक्टूबर माह तक 101 गांवों को मिनी बस सेवा का लाभ मुहैय्या कराने का रोड मैप पर काम शुरू हो गया है।

हसनगंज-मोहान, फतेहपुर चौरासी रूट का सर्वे पूरा
उन्नाव-दिल्ली रूट पर फर्राटा भरने वाली परिवहन विभाग की बसों से हर माह विभाग को करीब 10 लाख के राजस्व की कमाई होती है। इसके चलते हसनगंज-मोहान के दर्जनों गांवों को मिनी बस की सुविधा से जोड़ने के लिए इस रूट को विभाग ने खास फोकस किया है। हसनगंज-मोहान के साथ ही फतेहपुर चौरासी को मुख्यालय से जोड़ने का सर्वे लगभग कंपलीट किया जा चुका है। वहीं तकिया-पाटन, बक्सर मार्ग समेत जिले के अन्य रूटों पर सर्वे कार्य बुधवार से युद्धस्तर पर शुरू हो गया है।
विज्ञापन


सरोसी रूट पर भी सर्वे का पहिया दौड़ा  
परिवहन विभाग शहर से सटे सरोसी ब्लाक क्षेत्र के हजारों परिवार को मिनी बसों के संचालन का तोहफा देने की कवायद कर रहा है। डग्गामार वाहनों की संख्या के साथ ही निकलने वाली सवारियों की संख्या का डाटा जुटाने में विभाग के जिम्मेदार जुटे पड़े हैं। हर रोज शहर आने वाली सवारियों की संख्या 2000 से अधिक होने के चलते 7 से 8 मिनी बसें रूट पर चलाई जा सकती हैं।
 
जिले में रोडवेज की स्थित
93 बसें, 191 चालक, 162 परिचालक, बस स्टेशन तीन, बस स्टाप 19 हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें