चौथे एवं अंतिम चरण में 10 दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रेक्षक ने कार्मिकों को पोलिंग बूथ आवंटित किए। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में साफ्टवेयर के माध्यम से आवंटन प्रक्रिया को पूरा कराया। इस दौरान प्रेक्षक ने अधिकारियों से चतुर्थ चरण के चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली।
मंगलवार को प्रेक्षक बृजकिशोर सिंह ने एनआईसी में अधिकारियों की मौजूदगी में साफ्टवेयर के माध्यम से कार्मिकों को बूथ आवंटित किए।
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एसके निगम ने बताया कि गुरुवार को होने वाले चुनाव के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। पोलिंग पार्टियों को अभी तक ब्लाक आवंटित किए गए थे। इस दौरान डीएम सौम्या अग्रवाल, डीडीओ एनबी सविता आदि अधिकारी मौजूद रहे।
मालूम हो कि 10 दिसंबर को ब्लाक बांगरमऊ, गंजमुरादाबाद, फतेहपुर चौरासी व औरास की प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य सीटों के लिए वोटिंग होनी है। चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने को पार्टियों को बुधवार को ब्लाकों से पोलिंग बूथों के लिए रवाना किया जाना है।
यदि कोई दिक्कत हो प्रेक्षक को दें जानकारी- चौथे चरण के चुनाव और मतगणना के लिए नियुक्त प्रेक्षक एवं खाद्य सुरक्षा आयुक्त बृजकिशोर सिंह सोनिक बिजली घर के गेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं। प्रेक्षक का दूरभाष नंबर 0515-2829015 और मो. 9455528460 व 9670427819 है।
उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र सुनील कुमार 9415458772 और जिला आबकारी अधिकारी एसएन दुबे 9454465636 को संयुक्त रुप से लायजनिंग आफिसर नियुक्त किया गया है। किसी भी तरह की समस्या हो या कोई सूचना देनी हो तो उनके मोबाइल नंबर पर फोन कर सकते हैं।