फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे हाईवे जाम, शहर हलाकान

Wed, 09 Dec 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर रविवार सुबह दो ट्रक खराब होने और बारातों के वाहन चालकों में पहले निकलने की होड़ में उलझा जाम लोगों के लिए पांच घंटे तक मुसीबत बना रहा।
विज्ञापन



उन्नाव से आजाद मार्ग तक दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं। कई वीआईपी के भी जाम में फंसे होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई। ट्रैफिक पुलिस घंटो मशक्कत के बाद यातायात सामान्य कर पाई।


मंगलवार सुबह दस बजे शहर कोतवाली में नवीन मंडी परिषद और गदनखेड़ा चौराहा के निकट नहर पुलिया के पास ट्रक खराब होने से वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। सोमवार को सहालग के चलते हाईवे पर यातायात का दबाव काफी रहा। पहले निकलने की होड़ में कई ट्रक, बस व अन्य वाहन फंस गए। इससे जाम बुरी तरह उलझ गया।
विज्ञापन


 
हाईवे पर लगे जाम में कई वीआईपी वाहन फंसे होने की सूचना पर पुलिस हरकत में आई। दोपहर बारह बजे ट्रैफिक पुलिस ने जाम खुलवाने की कवायद शुरू की। पुलिस ने आड़े तिरछे होकर सड़क पर खड़े टेंपो, आटो व अन्य वाहनों को लाठियां पटक कर खदेड़ा। घंटों मशक्कत के बाद वाहनों का रेंगना शुरू हुआ। यातायात सामान्य होने में पांच घंटे लग गए।



जाम से शहरी भी हलाकान- उन्नाव। हाईवे पर जाम का असर शहर में भी पड़ा। हाईवे पर जाम के चलते चार पहिया वाहन, बस व अन्य हल्के भार वाहन शहर के भीतर से निकलने लगे। ट्रैफिक का दबाव इतना बढ़ा कि शहर की सड़कों पर कई घंटे भीषण जाम लगा रहा।


हालत यह रही कि बड़ा चौराहा से गांधीनगर तिराहा तक भीषण जाम लगा रहा। दो पहिया वाहन चालकों और आटो व रिक्शा एबी नगर, ककरहाबाग, अब्बास बाग मोहल्ला की गलियों से निकलने लगे इन गलियों में जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें