फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरएचएम जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने देख हकीकत

Sun, 11 Jan 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। सरकारी दवाओं पर खर्च तो बेतहासा हो रहा है लेकिन लाभ सही हाथों तक नहीं पहुंच पा रहा। सीएचसी पुरवा का औचक निरीक्षण करने के दौरान मरीजों ने बताया कि उन्हें डाक्टर बाहर से दवा लाने के लिए पर्चा थमा रहे हैं। बिना बाहर से दवा लाए मरीज का इलाज नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक को अस्पताल परिसर में गंदगी भी देखने को मिली। इस पर उन्होंने सीएमएस को जमकर फटकार लगाई और कहा कि वह अपनी जांच रिपोर्ट सीएमओ को दे दी है।

शनिवार को पुरवा सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे एनआरएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक डा. मोईज अहमद के सामने सरकारी चिकित्सकों की लापरवाही सामने आई। मरीजों ने बताया कि उनका सरकारी नहीं बल्कि बाहर की दवाओं के भरोसे इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रबंधक ने इस पर सीएमएस की ओर देखा और पूछा ऐसा क्यों किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मरीजों के साथ ही आशा बहुओं ने भी शिकायत की। आशा बहुओं ने बताया कि प्रसव के लिए जिन महिलाओं को लाया जाता है। उनसे हजारों रुपये कीमत की दवाएं बाहर से मंगवाई जाती हैं।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से भोजन की भी जानकारी ली। लेबर रूम का निरीक्षण किया। वैक्सीन कक्ष देखा। सीएमएस ने बताया कि सीएचसी में एक भी स्टॉफ नर्स नहीं है। इस पर कार्यक्रम प्रबंधक ने संविदा कर्मियों से काम लेने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान गंदगी भी देखने को मिली।

कार्यक्रम प्रबंधक ने नाराजगी जाहिर करते हुए रिपोर्ट सीएमओ को देने की बात कही है। निरीक्षण के दौरान डा. ललित कुमार, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक शिवाकांत तिवारी, उमाशंकर पांडे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें