फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिजली कनेक्शन के लिए करें आनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अब आनलाइन आवेदन के माध्यम से लोग घर बैठे नया बिजली कनेक्शन ले सकेंगे। पावर कारपोरेशन ने इसके लिए झटपट कनेक्शन योजना शुरू की है। आवेदन करने पर अधिकतम 10 दिन में बिजली कनेक्शन दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

अभी तक बिजली कनेक्शन लेने के लिए लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। इन्हीं शिकायतों को संज्ञान में लेकर पावर कारपोरेशन ने झटपट कनेक्शन योजना शुरू की है। आनलाइन आवेदन के सात दिन में आवेदक को कनेक्शन से संबंधित प्रोसेसिंग फीस का विवरण दे दिया जाएगा। फिर फीस जमा होने के 3 दिन में मीटर लगा दिया जाएगा। कनेक्शन की पूरी प्रक्रिया में मात्र 10 दिन का समय लगेगा। उपखंड अधिकारी टाउन, विशाल वर्मा ने बताया कि झटपट कनेक्शन योजना में मात्र 10 दिन में बिजली कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा। आवेदक को कहीं भी भटकने की आवश्यकता नहीं होगी।
टोल फ्री नंबर 1912 के जरिए भी कर सकेंगे आवेदन
झटपट कनेक्शन योजना के तहत नए कनेक्शन के लिए आवेदन की सुविधा पावर कारपोरेशन की वेबसाइट के अलावा टोल फ्री नंबर 1912 और जनसेवा केंद्रों पर भी उपलब्ध होगी। आवेदन के बाद आवेदक को विभागीय टीम के निरीक्षण और मीटर लगवाने का दिन तय करने का विकल्प भी प्राप्त होगा।
विज्ञापन

इस तरह से होगा आवेदन
योजना के तहत आवेदक को यूपीपीसीएल की साइट पर जाकर झटपट कनेक्शन पर क्लिक करना होगा। इसमें नाम, पता आदि भरना होगा। इसके बाद आवेदन की डिटेल संबंधित अवर अभियंता को दी जाएगी। फिर अभियंता घर जांच के लिए पहुंचेगा। उसकी रिपोर्ट के आधार पर 10 दिन में कनेक्शन जारी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें