फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ग्राम पंचायतों के प्रधान व सचिवों को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। छुट्टा मवेशियों को संरक्षित करने में लापरवाही बरतने पर डीपीआरओ ने तीन ग्राम पंचायतों के प्रधानों व सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। यह कार्रवाई सीडीओ के निर्देश पर की गई।
विज्ञापन

सीडीओ दिव्यांशु पटेल द्वारा ग्राम पंचायतों को छुट्टा मवेशियों से मुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानों व सचिवों को स्पष्ट आदेश दिए गए हैं कि गांवों में खुले में घूमने वाले छुट्टा मवेशियों को पकड़वाकर नजदीक की गोशाला में संरक्षित कराएं। इसके पर्यवेक्षण के लिए बीडीओ व उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों को लगाया गया है। इस आदेश के बाद भी बीघापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत रायपुर व दिग्विजयपुर और सिकंदरपुर सरोसी की पंचायत सन्नी में छुट्टा मवेशियों की धमाचौकड़ी कम नहीं हुई। जानकारी पर सीडीओ ने कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीपीआरओ निरीश चंद्र साहू ने बताया कि तीन दिन में यदि संतोषजनक उत्तर न मिला तो प्रधान के अधिकार सीज किए जाएंगे। साथ ही सचिवों को निलंबित किया जाएगा।
गंजमुरादाबाद। विकासखंड के ग्राम भिक्खनपुर गोपालपुर में 1.20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली बड़ी गोशाला का निर्माण दो दिन बाद शुरू हो जाएगा। इसकी क्षमता 500 गोवंशों की होगी। वर्तमान में विकासखंड में 10 अस्थायी पशु आश्रय केंद्र संचालित हैं, जिनमें 1365 गोवंशों को संरक्षित किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें