फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन

Wed, 25 Jan 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव।

सार

पहले दिन प्रत्याशियों ने सिर्फ पर्चे ही प्राप्त किए।
विज्ञापन
इलेक्‍श्‍ान - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव।
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन प्रत्याशियों ने सिर्फ पर्चे ही प्राप्त किए। भगवंतनगर विधान सभा को छोड़ अन्य सभी में बड़े दलों के लगभग सभी उम्मीदवारों ने नामांकन लिए। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा।
   
मंगलवार सुबह 10 बजे से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई। सफीपुर विधानसभा से सपा उम्मीदवार सुधीर रावत, बसपा के रामबरन व भाजपा के बंबालाल दिवाकर ने नामांकन पत्र हासिल किया। वहीं, सदर से भाजपा के पंकज गुप्त और बसपा के पंकज त्रिपाठी, पुरवा से बीजेपी के राकेश चंद्र उत्तम लोधी, बांगरमऊ से सपा के बदलू खां व बसपा के इरशाद खां, मोहान से सपा के सेवकलाल, बसपा के राधेलाल रावत, भाजपा के बृजेश रावत और भगवंतनगर में निर्दलीय समेत कुल 36 लोगों ने 55 नामांकन पत्र प्राप्त किए।
विज्ञापन

इसमें पुरवा विधानसभा क्षेत्र में 4, भगवंतनगर में 6, सफ ीपुर में 10, बांगरमऊ में 7, उन्नाव में 18 और मोहान में 10 नामांकन प्रपत्र लिए गए। पहले दिन कोई पर्चा दाखिल नहीं हुआ।

जगह-जगह बैरीकेटिंग से हुई दिक्कतें
उन्नाव। नामांकन प्रक्रिया के चलते कलेक्ट्रेट छावनी में तब्दील रहा। जगह-जगह भारी पुलिस बल की तैनाती और बैरीकेटिंग लगने से आम लोगों को खासी दिक्कतें हुईं। पैदल लोग किसी तरह से निकल गए लेकिन साइकिल, दोपहिया व चार पहिया वाहन चालकों को काफी घूमकर जाना पड़ा। वहीं डीएम कार्यालय के अंदर और बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती रही। सुरक्षा की दृष्टि से पैरामिलिट्री के जवानों ने कलेक्ट्रेट के बाहर फ्लैग मार्च किया। इससे अधिवक्ताओं को भी कचहरी पहुंचने में समस्या आई।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में स्थापित हुआ कंट्रोल रूम
उन्नाव। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 के तहत कलेक्ट्रेट के द्वितीय तल पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। कंट्रोल रूम का नंबर 1800-180-1590 व 0515-2820638 है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें