फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में आज से होंगे नामांकन

विज्ञापन
नामाकंन के लिए कलक्ट्रेट परिसर में की गई बैरीकेडिंग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उन्नाव। चौथे चरण में 29 अप्रैल को होने वाले मतदान की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी। सुबह 11 बजे से पर्चा दाखिल करने का काम शुरू होगा जोकि 3 बजे तक चलेगा। इसी के साथ चुनावी अधिसूचना प्रभावी हो जाएगी। नामांकन के लिए कलक्ट्रेट के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। निराला पार्क के सामने और सीडीओ आवास के पास बैरीकेडिंग लगा दी गई है। कलक्ट्रेट के डीएम न्यायालय कक्ष में पर्चा दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलक्ट्रेट के 200 मीटर के दायरे में जुलूस प्रतिबंधित रहेगा। उम्मीदवार 9 अप्रैल तक पर्चा दाखिल कर सकेेंगे। नाम वापसी की अंतिम तिथि 12 अप्रैल होगी। राजनीतिक दल का प्रत्याशी एक प्रस्तावक ले जा सकेगा। जबकि निर्दलीय को 10 प्रस्तावक ले जाने होंगे। एक बार में पांच व्यक्ति को ही कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। निर्दलीय के प्रस्तावकों को दो बार में इंट्री दी जाएगी। कलक्ट्रेट परिसर में बैरीकेडिंग लगा दी गई है। यहां से 200 मीटर दायरे में न तो जुलूस निकालने की अनुमति होगी और न ही नारेबाजी की। एक प्रत्याशी को नामांकन के लिए अधिकतम 3 वाहन लाने की परमीशन दी गई है। जुलूस में 10 वाहन लाने की अनुमति मिलेगी। इसका खर्च उम्मीदवार के चुनावी खर्च में जोड़ा जाएगा। एक प्रत्याशी अधिकतम 4 सेट ही दाखिल कर सकेंगे।

कलक्ट्रेट से ही मिलेंगे नामाकंनपत्र
उम्मीदवार नामांकनपत्र आज से कलक्ट्रेट डीएम न्यायालय कक्ष से नि:शुल्क ले सकेंगे। सामान्य व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार को 25 हजार रुपये और एससी/एसटी प्रत्याशी को 12 हजार 500 रुपये का चालान जमा करना होगा। नामांकन के लिए वोटर लिस्ट की सत्यापित कापी भी लगानी होगी। आपराधिक इतिहास के साथ संपति की जानकारी भी पर्चा दाखिल करने समय उम्मीदवार को देना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवार को संबंधित पार्टी का अनुमतिपत्र (फार्म ए या बी) भी नामांकन की अंतिम तिथि में 3 बजे तक दाखिल करना होगा। इस समयावधि में फार्म ए या बी जमा न कर पाने वाले उम्मीदवारों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें