फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अफसर ने किया निरीक्षण

Fri, 29 May 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा (उन्नाव)। विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण के दौरान दो सौ प्रसूताओं के खातों में जननी सुरक्षा योजना का पैसा न पहुंचने पर नोडल अफसर ने चिकित्साधीक्षक व एनएमए (नान मेडिकल एटेंडेंट) पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं लोहिया गांव हरीखेड़ा में ग्रामीणों ने ध्वस्त पेयजल व्यवस्था की शिकायत की। इस पर जल निगम एक्सईएन को तलब किया और फटकार लगाई।
विज्ञापन


जिले के नोडल अफसर व सचिव सिंचाई एवं जलसंसाधन धीरज साहू गुरुवार सुबह 11 बजे पुरवा विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उपस्थित रजिस्टर चेक करने पर शेष मुनि नाम का कर्मचारी चार दिन से बिना सूचना के नदारद मिला। सचिव ने ओपीडी रजिस्टर, दंत कक्ष, ड्रेसिंग सेंटर, औषधि वितरण कक्ष और भंडार देखा।

स्कूल हेल्थ प्रोग्राम का माइक्रोप्लान सही ढंग से बनवाने के साथ ही खराब मिली एक्स-रे मशीन को जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना में लाभार्थियों के आनलाइन उनके खातों में भुगतान में लापरवाही मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। निरीक्षण में पता चला कि अप्रैल से अब तक लगभग 200 डिलीवरी हो चुकी हैं लेकिन किसी भी लाभार्थी के खातों में पैसा नहीं गया है। इस पर सचिव ने अधीक्षक ललित कुमार व एनएमए अनिल कुमार की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सचिव ने डॉ. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना में चयनित हरीखेड़ा गांव के प्राथमिक विद्यालय में जनता चौपाल लगाई। उन्होंने जनता से समस्याएं पूछीं तो वहां पर मौजूद ग्रामीणों ने एक स्वर से जलनिगम एक्सईएन के खिलाफ शिकायतों की झड़ी लगा दी। स्थलीय निरीक्षण में भी सचिव को गांव में कई हैंडपंप खराब मिले। इससे नोडल अफसर का पारा चढ़ गया और उन्होंने एक्सईएन को फटकार लगाई। निर्देश दिए कि गांव में पानी की सुचारु आपूर्ति की जाए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान डीएम सौम्या अग्रवाल, एसडीएम प्रशांत कुमार, पीडीडीआरडीए आरके चौधरी, डीडीओ एनबी सविता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें