फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: शारदा नहर ब्रांच बीघापुर में एक माह से पानी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
-निजी ट्यूबवेल से सौ रुपये घंटे में पलेवा कर रहे किसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बीघापुर। शारदा नहर ब्रांच बीघापुर में करीब एक माह से पानी नहीं है। इससे किसान परेशान हैं। फसल के लिए किसी तरह से निजी ट्यूबेवल से सौ रुपये प्रति घंटे में पलेवा करने को मजबूर हो रहे हैं।
शारदा नगर बीघापुर ब्रांच कुलहा से लेकर बारा गांव तक जाती है। इस समय रबी सीजन के फसलों की बुआई चल रही है। किसानों को फसलों में पलेवा के लिए पानी चाहिए लेकिन नहर धोखा दे रही है। कुलहा, महाई, दादा, सैदपुर, बिहारीखेड़ा, अमरपुर, भगवंतखेड़ा, भीखखेड़ा, बीघापुर, नरोत्तमपुर, पाली, नसीरपुर, टेढ़ा, भवानीखेड़ा, बारा, फुर्सतखेड़ा गांव के किसान निजी ट्यूबवेल से सौ रुपये प्रति घंटे में पलेवा करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नरेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि फसल के समय नहर सूखी हैं। किसानों को अधिक खर्च करके पलेवा करना पड़ा रहा है। किसान विष्णु कुमार यादव, रामगोपाल यादव आदि ने बताया कि सरकार की उपेक्षा के चलते किसानों को खेती काफी महंगी पड़ रही है। किसान यूनियन के प्रांतीय महासचिव गजेंद्र प्रताप सिंह व किसान नेता पुण्य प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि यदि शारदा नहर में जल्द पानी नहीं पहुंचा तो किसान मजबूर होकर आंदोलन करेंगे। एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीघापुर के पास शारदा नहर की सफाई चल रही है। सफाई होने के बाद पानी पहुंचेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें