फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर न आने से तीन घंटे मरीजों के नहीं हुए सीटी स्कैन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन कराने पहुंचे मरीजों को बुधवार को सर्वर ने परेशान किया। दोपहर तक एक भी जांच नहीं हो पाई फिर सर्वर आता जाता रहा। ऐसे में कई तीमारदार पर्चे वापस ले गए।
विज्ञापन

मरीजों की सुविधा के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सीटी स्कैन मशीन लगाई गई है। सुबह आठ बजे से यहां जांच शुरू हो जाती है। बुधवार को कर्मचारियों ने जांच के लिए सभी का पर्चा जमा करा लिया लेकिन सर्वर जाने से मशीन नहीं चल पाई। दोपहर तक जब जांच नहीं हो पाई तो कई मरीजों के तीमारदारों ने दूसरे दिन जांच कराने की बात कहकर पर्चे वापस ले लिए। दोपहर करीब एक बजे सर्वर आया। एक दो जांच होने के बाद फिर समस्या आ गई। सुबह से शाम चार बजे तक आठ सीटी स्कैन ही हो पाए। 14 मरीज के तीमारदार पर्चे वापस लेकर चले गए।
सीएमएस डॉ. पवन कुमार ने बताया कि सर्वर की समस्या पूरे दिन रही। जिस समय सर्वर सही आया, जांच करा दी गई। जिन मरीजों के पर्चे वापस किए गए हैं, उन्हें गुुरुवार को बुलाया गया है।
विज्ञापन

मरीजों ने बताई समस्या
सरोसी के रहने वाले संदीप ने जिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने सीटी स्कैन कराने की सलाह दी। लेकिन जब वह जांच कराने पहुंचे तो ये कहकर लौटाया गया कि अभी सर्वर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

शेखपुर की रेशमी को कमर दर्द के साथ गर्दन में समस्या थी। डॉक्टर ने सीटी स्कैन कराने की सलाह दी थी। लेकिन सर्वर न आने से उनकी भी जांच नहीं हो पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें