फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निराला प्रेक्षागृह में गूंजेगी शहनाई

Mon, 25 Apr 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
निराला प्रेक्षागृह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पर मुहर लगते ही पॉश एरिया सिविल लाइंस स्थित निराला प्रेक्षागृह में मांगलिक कार्यक्रमों के लिए बुकिंग प्रारंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन

महाकवि पं. सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ के नाम पर उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण (यूडीए) द्वारा बनवाए गए निराला प्रेक्षागृह को अब आम जनमानस के लिए उपलब्ध कराने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। प्रेक्षागृह में अब लोग मुंडन, कर्णछेदन, तिलक व शादी समारोह भी कर सकेंगे। इस प्रेक्षागृह की देखरेख करने वाले विभाग यूडीए के अधिकारियों ने इसे जनसभाओं, प्रदर्शनी व अन्य समारोहों के अलावा मांगलिक कार्यक्रमों के लिए भी बुकिंग पर देने की योजना तैयार की है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। आगामी बोर्ड बैठक में इसे रखा जाएगा। प्रस्ताव पर मुहर लगते ही इसके लिए बुकिंग प्रारंभ कर दी जाएगी। प्रेक्षागृह कलेक्ट्रेट भवन व एसपी ऑफिस इससे मात्र सौ मीटर की दूरी पर हैं। वहीं रेलवे स्टेशन और बसस्टॉप से भी इसकी दूरी मात्र एक से डेढ़ किमी है।

इनसेट.........
18 से 25 हजार में 24 घंटे के लिए हो सकेगी बुकिंग
उन्नाव। निराला प्रेक्षागृह की बुकिंग एक बार में 24 घंटे के लिए होगी। इसके लिए आवेदन कर्ता को 18 से 25 हजार रुपये चुकाने पड़ सकते हैं। यह तय तिथि पर अपराह्न 12 बजे  से अगले दिन इसी समय तक दिया जाएगा। अभी तक प्रेक्षागृह का किराया 18 हजार रुपये लिया जाता है, लेकिन मांगलिक कार्यक्रमों के लिए इसे बढ़ाकर 25 हजार तक भी किया जा सकता है। हालांकि अधिकारियों ने किराया बढ़ाने को लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं किया है। विभागीय सूत्रों की मानें तो प्रेक्षागृह को मांगलिक कार्यक्रम में उठाने के बाद विभाग की सालाना आमदनी में करीब 20 से 25 लाख रुपये तक का इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन

इनसेट.........
प्रस्ताव तैयार, बोर्ड बैठक का इंतजार
प्रेक्षागृह को मांगलिक कार्यक्रमों के लिए देने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसे बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। प्रस्ताव पास होने पर इसके लिए बुकिंग शुरू करवा दी जाएगी।-राजेश्वर सिंह, सहायक अभियंता-यूडीए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें