निहालखेड़ा निवासी विनोद(24) पुत्र मिश्रीलाल बुधवार की रात कानपुर जाजमऊ स्थित एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहा था। तभी एक लटकते तार की चपेट से करंट की चपेट में आ गया। किसी तरह से अन्य मजूदरों ने उसे छुड़ाया और गंभीर हालत में पास के नर्सिंग होम ले गए जिसकी देर रात मौत हो गई। मामले की जानकारी परिजनों को दी गई।
ग्राम प्रधान ने निर्माणाधीन मकान के मालिक से संपर्क किया। जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। बड़े भाई राकेश, होरीलाल, पप्पू, दिनेश ने विनोद को काम के दौरान करंट लगने से मौत होने की बात कही। शव जैसे ही घर पहुंचा तो परिजनों की चीख पुकार मच गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया। गंगाघाट पुलिस ने इस तरह की किसी मामले की जानकारी न होने की बात कही।