फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवागत सीडीओ ने संभाला कार्यभार

Fri, 17 Apr 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। नवागत मुख्य विकास अधिकारी संदीप कौर ने गुरुवार को कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने मातहतों को निर्देश दिए कि विकास कार्य मानक के अनुरूप कराए जाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही मिली तो ठेकेदार के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


2010 बैच की आईएएस संदीप कौर इससे पहले हरदोई की मुख्य विकास अधिकारी थीं। बुलंदशहर से एसडीएम की ट्रेनिंग लेने के बाद पहली पोस्टिंग विशेष सचिव ग्राम्य विकास के पद हुई। गुरुवार सुबह 11 बजे वह विकास भवन स्थित अपने कार्यालय पहुंची और कार्यभार ग्रहण किया।

यहां अमर उजाला से कहा कि शासन की योजनाओं को पात्रों को पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इंदिरा व लोहिया आवास योजनाओं में अपात्रों के चयन करने संबंधी सवाल पर सीडीओ ने कहा कि यदि इस प्रकार की शिकायतें मिलती हैं तो उनकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


वहीं गांवों में होने वाले विकास कार्यों पर मानकों का उल्लंघन संबंधी सवाल पर नवागत मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ऐसे कार्यों की जांच के लिए टीमें गठित की जाएंगी। निर्माण व विकास कार्यों का सत्यापन टीम भेजकर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें