फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबगंज टोल पर जाम, एक घंटे फंसी रही एंबुलेंस

Wed, 13 Feb 2019 12:36 AM IST
संतोष भदौरिया अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
 कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर नवाबगंज स्थित टोल बैरियर पर सोमवार रात कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में दो एंबुलेंस भी फंस गईं। टोल कर्मी जब तक एंबुलेंस को जाम से निकाल पाते तब तक एसपी का काफिला भी टोल बैरियर पर पहुंच गया। इससे हरकत में आई अजगैन पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास शुरू किया। जाम खुलवाने के लिए कुछ देर के लिए सभी बैरियर खोल दिए गए। इससे बड़ी संख्या में वाहन बिना टोल दिए ही निकल गए।
विज्ञापन


नवाबगंज टोल बैरियर पर अव्यवस्था की वजह से आए दिन जाम लगता है। रात में जाम के हालात और विकराल हो जाते हैं। बीते तीन दिनों से यहां भीषण जाम लग रहा था। इसकी सूचना लगातार पुलिस को भी मिल रही थी। सोमवार रात टोल पर भीषण जाम लग गया। टोल से नवाबगंज कस्बे तक व दूसरी ओर भल्लाफार्म तक वाहनों की कतार लग गई। इसी दौरान एसपी हरीश कुमार भी काफिले के साथ पहुंच गए। उन्होंने जब दो एंबुलेंस को जाम में फंसी देखा तो नाराजगी जाहिर की। इस पर हरकत में आई पुलिस ने जाम खुलवाने की कवायद शुरू की। थानाध्यक्ष अजगैन अनिल सिंह ने बताया की टोल कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह ऐसी व्यवस्था करें जिससे जाम न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें