बड़ा चौराहा पर नवरात्र पर्व के लिए खरीदारी करते लोग।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। नवरात्र पर मंदिर पहुंचने वाले देवी भक्तों को कोविड नियमों का पालन करना होगा। लोग घरों में कलश स्थापना कर उपवास रखेंगे। नवरात्र के लिए लोगों ने सोमवार को पूजन सामग्री खरीदी।
इस बार नवरात्र में कोविड नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं को बिना मॉस्क के प्रवेश नही दिया जाएगा।
मंदिर की ओर से हाथ धोने के लिए साबुन और हैंड सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराया जाएगा। कल्याणी देवी मंदिर में भक्तों को प्रसाद नहीं चढ़ाने दिया जाएगा। भोग लगाकर वापस ले जाना होगा। पूर्णादेवी धाम सहित सभी मंदिरों में सोमवार को सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं।
नवरात्र पर्व के लिए पूजन सामग्री खरीदती महिलाएं।- फोटो : UNNAO