पाटन/बीघापुर। पाटन तहसील क्षेत्र में दो स्थानों पर आग लगने से 29 घरों की गृहस्थी जल गई।
पाटन तहसील के संगनखेड़ा गांव में सोमवार शाम छह बजे पुत्तीलाल के घर के छप्पर में आग लग गई। लपटों ने राजकुमार के घर को भी चपेट में ले लिया। राजकुमार के घर में सिलिंडर फट जाने से आग ने विकराल रूप ले लिया। इसके बाद आग ने रामनरेश, बिन्नारी, नन्हकऊ, संतोष, सुखलाल लोधी, भोलानाथ, रामआसरे लोधी, रामे रैदास, श्यामलाल, वीरेंद्र, रामकुमार, अनिल कुमार, बबलू, बेचू, राजेंद्र, अंकुश के घरों को भी चपेट में ले लिया।
डेढ़ घंटे देर से पहुंची दमकल और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से घंटों बाद आग बुझाई जा सकी। दूसरी घटना में शंभू पुरवा में आग से गोवर्धन, उनके पड़ोसी रामआसरे, वीरेंद्र, गोरेलाल, पवन ,रामदुलारे, शंकर, राज बहादुर व शिवपति की गृहस्थी जल गई। गोवर्धन ने बताया कि बहन की शादी के लिए दो दिन पहले बैंक से 42 हजार रुपए निकाल कर लाया था। वह भी जल गए। एसडीएम दयाशंकर ने बताया नुकसान का आकलन कराकर हर संभव मदद की जाएगी।