फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है

Sat, 09 Apr 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
नवरात्रि उत्सव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र के पहले दिन शुक्रवार को भक्तों ने मां के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा अर्चना की। शहर के बड़े दुर्गा मंदिर, प्रमुख कल्याणी देवी मंदिर, बाईपास स्थित पूर्णादेवी धाम सहित ग्रामीण अंचलों में स्थित देवी मंदिरों के पट पूजन अर्चन के बाद भोर पहर ही खोल दिए गए। देवी भक्त तड़के सुबह से ही मंदिरों में पहुंचने लगे। दोपहर में भीड़ काफी बढ़ गई जिससे श्रद्धालुओं को मां के दर्शन के लिए लाइन लगानी पड़ी। मंदिर परिसर ‘चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है’ और ‘या देवी सर्वभूतेषु देवीरुपेण संस्थिता’ आदि भजनों व मंत्रों से गुंजायमान होते रहे। देवी भक्त माता के जयकारे लगाते हुए मां के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा करते रहे। श्रद्धालुओं ने मातारानी को चुनरी, फल-फूल, नारियल व मेवे आदि अन्य सामग्री चढ़ाकर मां की आराधना की। देरशाम मंदिरों व घरों में महिलाओं ने देवी मां के भजन कीर्तन किए। सुबह से लेकर देर शाम तक देवी मंदिरों में दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही। नवरात्र के पहले दिन से ही भक्तों ने उपवास भी शुरु किया। वहीं शहर में कई मंदिरों में लाउडस्पीकरों पर बजते भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। इसी तरह पुरवा के मोहल्ला पश्चिम टोला स्थित मां आंदेश्वरी देवी मंदिर में देवी दर्शनों के लिए भारी संख्या में भक्त पहुंचे। भक्तों ने मां देवी की पूजा अर्चना की और सुख समृद्धि का वरदान मांगा। सफीपुर में श्री शंकरी देवी व श्री दुर्गा मंदिर भक्तों की भारी भीड़ रही। भक्तों ने माता रानी को भोग लगाकर प्रसाद बांटा। क्षेत्र के ही लाजभवानी, फूलमती देवी, महेषी देवी मंदिरों में भारी भीड़ रही।
विज्ञापन


इनसेट..........
कुसुंभी स्टेशन पर दो मिनट का होगा ट्रेनों का ठहराव
नवरात्र पर देवी भक्तों की सुविधा को देखते हुए कुसुंभी रेलवे स्टेशन पर सभी पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव एक मिनट के स्थान पर दो मिनट का कर दिया गया। यह ठहराव 15 अप्रैल तक चलने वाले मेला समापन तक रहेगा।
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें