भगवंतनगर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी।
- फोटो : अमर उजाला
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए भाजपा पर भाईचारा बिगाड़ने का आरोप लगाया।
भगवंतनगर के मैदान में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि भाजपा राम मंदिर व तीन तलाक के मुद्दे उठाकर प्रदेश में भाईचारा बिगाड़ने की फिराक में है। भाजपा, आरएसएस के इशारे पर दलितों व पिछड़ों को आरक्षण से वंचित करना चाहती है।
उन्होंने सपा-काग्रेस गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में काम नहीं अपराध बोल रहा है। सपा भी कांग्रेस की तरह डूबता जहाज साबित होगी। खुद सीएम के पिता ही ने एक वर्ग विशेष की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। बसपा शासनकाल की कल्याणकारी योजनाओं का बखान करते हुए उन्होंने कहा कि बहन मायावती चार बार प्रदेश की मुख्यमंत्री रही हैं। उनके कार्यकाल में एक भी दंगा नहीं हुआ है। दावा किया कि वर्ष 2017 में वह पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। बस आप सभी को एकजुट रहना है।