नगर का मशहूर हजरत मौलाना शाह भोले मियां का 17वां उर्स गुरुवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर बुधवार रात विशाल नातिया मुशायरे का आयोजन किया गया। जिसमें दूरदराज से आए शायरों ने भोले मियां की शान में नात पढ़कर शमां बांध दिया।
बुधवार शाम से शुरू नातिया मुशायरा गुरुवार सुबह तक जारी रहा। जिसमें कलकत्ता, मुंबई, कन्नौज, फर्रुखाबाद, संडीला, इटावा सहित दूरदराज के शहरों से आए शायरों ने शाह भोले मियां की शान में अपनी चुनिंदा नातें पढ़ीं। जिन्हें लोगों सराहा। गुरुवार सुबह कुलशरीफ की रश्म अता फरमाई गई। इस मौके पर दूरदराज से आए जायरीनों ने शाह भोले मियां की मजार पर चादरपोशी की। अंत में पीरजादा अज्जू मियां ने मुल्क में अमन चैन की दुआएं मांगी।
इस अवसर पर नगर की बड़ी मस्जिद के पास परंपरागत एक सप्ताह तक लगने वाला मेला सजा। जिसमें विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी और बच्चों ने झूले का आनंद लिया। इस मौके पर नगर पंचायत कार्यालय की ओर से सफाई व पेयजल की व्यवस्था की गई। इसके अलावा सुरक्षा को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। कुल शरीफ की रश्म अदायगी के बाद जायरीनों का घर लौटना शुरू हो गया। मेले में पुरुषों व महिलाओं ने आवश्यक वस्तुओं की जमकर खरीददारी की।