पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्टस स्टेडियम में सोमवार को 66 वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन शुरू हुआ। पहले दिन जूनियर व सीनियर वर्ग की बालक बालिकाओं की गोला क्षेपण, ट्रिपल जंप, चक्र क्षेपण, भाला क्षेपण व लंबी कूद आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्या सुशीलादास व डीआईओएस देवकी सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रतियोगिता में छह जोन की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की शुरुआत चार सौ मीटर दौड़ से हुई।
इसमें सीनियर बालक वर्ग में प्रथम स्थान सफीपुर जोन के मोवीन अली ने हासिल किया। दूसरा स्थान बक्सर जोन के लवकुश तथा तीसरा स्थान नगर जोन के अशोक कुमार ने प्राप्त किया। जूनियर बालक में सफीपुर जोन के पुष्पेंद्र कुमार प्रथम, बक्सर जोन के आकाश द्वितीय व नवाबगंज जोन के हर्ष कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
चार सौ मीटर दौड़ में सब जूनियर बालिकाओं में उन्नाव देहात जोन की दिव्या पटेल प्रथम, सफीपुर जोन की अर्चना देवी द्वितीय व बक्सर जोन की अंजली तीसरे स्थान पर रहीं।
सीनियर बालक में चक्र क्षेपण में बक्सर जोन के दीपक ने प्रथम स्थान, नवाबगंज जोन के अनूप कुमार द्वितीय व बक्सर जोन के संजय ने तीसरा स्थान हासिल किया। सब जूनियर बालक चक्रक्षेपण में बक्सर जोन के अभिषेक पटेल प्रथम, नवाबगंज जोन के अजय कुमार द्वितीय व उन्नाव शहर जोन के अभिषेक तीसरे स्थान पर रहे।
चक्र क्षेपण में सब जूनियर बालिकाओं में बक्सर जोन की रूची प्रथम, आरती द्वितीय व उन्नाव शहर जोन की प्रीती रावत तीसरे स्थान पर रहीं। गोला क्षेपण में सब जूनियर बालिकाओं में बक्सर जोन की रूची प्रथम, उन्नाव शहर जोन की रिंकी द्वितीय व बक्सर जोन की रचना तीसरे स्थान पर रहीं।
सीनियर बालिकाओं की पांच सौ मीटर दौड़ में सफीपुर जोन की लक्ष्मी प्रथम स्थान पर रहीं। सीनियर बालिकाओं की चार सौ मीटर दौड़ में नवाबगंज जोन की ऊषा पाल प्रथम, इसी जोन की सुभाषिनी द्वितीय व उन्नाव शहर जोन की प्रीती गौतम तीसरे स्थान पर रहीं।
इसके अलाव सीनियर बालिकाओं की गोला क्षेपण, जूनियर बालिका चार सौ मीटर दौड़ व तीन हजार मीटर वाक, गोला क्षेपण व सौ मीटर दौड़ प्रथम दिन की प्रतियोगिता शाम 5.30 बजे समाप्त हुई। बाकी प्रतियोगिताएं मंगलवार को कराई जाएंगी। इस दौरान संजीव शर्मा, किरन भारती, अरुण देव द्विवेदी, अब्दुल मतीन आदि मौजूद रहे।