फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि फार्म के चौकीदार की हत्या कर शव फूंका

Mon, 16 Nov 2015 12:15 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहरामऊ थाना क्षेत्र के बाबाखेड़ा गांव में शनिवार रात कृषि फार्म के चौकीदार की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पहचान छिपाने के लिए शव पर बिस्तर और कपड़े डाल कर आग लगा दी। रविवार सुबह कृषि फार्म से कुछ दूर गड्ढे में चौकीदार का अधजला शव बरामद किया गया। पुलिस को शक है कि रंजिश या अवैध संबंध में युवक की हत्या की गई है।
विज्ञापन


अजगैन थाना क्षेत्र के कुसुंभी में 2002 से रह रहे पंजाब निवासी सरदार नक्षत्र सिंह ने छह महीने पहले लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के नटकुर गौरीबाजार निवासी सराफा व्यवसायी सुंदरलाल का करीब बीस बीघे कृषि फार्म 1.80 लाख रुपये प्रति वर्ष किराए पर लिया था।

उन्होंने फार्म में धान की फसल की रखवाली के लिए करीब छह साल से अपने साथ रह रहे लखनऊ के मलिहाबाद निवासी मौकू (40) को तैनात किया था। शनिवार रात हमलावरों ने चौकीदार मौकू के सिर पर वजनी चीज से ताबड़तोड़ वार करके उसकी हत्या कर दी और शव को फार्म हाउस से कुछ दूर गड्ढे में फेंकने के बाद उसके ऊपर बिस्तर और कपड़े डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन

जहां शव जलाया गया वहां छोटी बाल्टी और गिलास भी मिला है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि शव जलाने के लिए हत्यारों ने शव पर तेल भी डाला। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर आए सोहरामऊ थानाध्यक्ष उत्तम सिंह राठौर और सीओ अशोक सिंह ने शव के पास मिली अधजली पैंट व कुछ अन्य कपड़ों से मृतक की शिनाख्त की। पुलिस को फार्म हाउस में बने कमरे से टीवी, इन्वर्टर और सोलर पैनल गायब मिला। अनुमान है कि इसे हत्यारे उठा ले गए। सीओ अशोक सिंह ने बताया कि चोरी के इरादे से हत्या नहीं की गई है। इसके पीछे पुरानी रंजिश या अवैध संबंध का मामला हो सकता है। घटना का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें