फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या

Sun, 03 Jan 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के रसूलपुर गांव में दुकान के बाहर बरामदे में सो रहे अधेड़ की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने खोजी कुत्ते की भी मदद ली, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने जमीन के विवाद में हत्या की आशंका जताई है। मृतक  के दामाद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सोहरामऊ थानाक्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी रामप्रसाद (50) गांव के बाहर हाईवे मोड़ पर चाय की दुकान खोले था। कुछ दिनों से दुकान के पास कुछ अन्य दुकानें बनवा रहा था। रामप्रसाद की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी मंजू की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बेटी गीता साथ में रहती है। दुकान बंद करके वह कभी घर चला जाता था तो वहीं कभी रुक जाता था। शुक्रवार रात रामप्रसाद दुकान बंद करने के बाद घर नहीं गया। पास ही एक होटल में खाना खाने के बाद वह दुकान के बाहर सो गया। रात को हत्यारों ने माथे पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। सुबह देर तक घर न पहुंचने पर बेटी मंजू और गीता दुकान पहुंची तो पिता का खून से सना शव देखा। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष उत्तम सिंह राठौर ने आसपास लोगों से बातचीत कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की छोटी अविवाहित बेटी गीता के मुताबिक पिता ने कई महीने पहले एक व्यक्ति को 11 लाख रुपये में चार बिसुआ जमीन बेची थी, लेकिन पूरा रुपया नहीं मिल पाया था। एसपी पवन कुमार ने बताया कि आसपास के लोगों और मृतक की बेटियों से बात की गई है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। बताया कि असोहा थानाक्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी मृतक के दामाद पूर्व प्रधान शंकरलाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

इनसेट
घटना में किसी नजदीकी का हाथ
घटना की तफ्तीश में जुटी पुलिस घटना में किसी नजदीकी का हाथ होने की बात कह रही है। मृतक का दामाद शंकरलाल पत्नी मंजू के साथ शुक्रवार शाम को ससुराल रसूलपुर आया था। शंकरलाल के मुताबिक वह पत्नी को मायके में छोड़ने के बाद अपने घर लौट गया था। सुबह उसे ससुर की हत्या की जानकारी हुई। हालांकि आसपास के दुकानदारों ने शुक्रवार देर शाम मृतक रामप्रसाद और दामाद के बीच विवाद होने की बात पुलिस को बताई है।
विज्ञापन


इनसेट
बेटियों के लिए बनवा रहा था मकान व दुकानें
मृतक रामप्रसाद के कोई बेटा नहीं है। केवल दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी मंजू की शादी हो चुकी है जबकि करीब 22 वर्षीय छोटी बेटी गीता की शादी का बात चल रही है। बड़ा दामाद शंकरलाल पूर्व प्रधान है। रामप्रसाद बेटियों के लिए लखनऊ-कानपुर हाईवे मोड़ पर मकान और दुकानें बनवा रहा था। इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें