फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव में दरिंदगी : दुष्कर्म में असफल होने पर बच्ची को उतार दिया मौत के घाट, पांच दिन पहले अपहृत हुई थी बालिका

Fri, 25 Jun 2021 09:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव जिले में बच्ची की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में पांच दिन पहले अपहृत 10 वर्षीय बच्ची का शव गुरुवार रात पुलिस ने एक कुएं से बरामद कर लिया। इसी गांव में अपनी ननिहाल में चार साल से रह रहे नीरज रावत (22) ने दुष्कर्म में असफल होने पर गला दबाकर बच्ची की हत्या की थी।
विज्ञापन


दो डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी के बीच बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। शव बरामद करने के बाद पुलिस नीरज के मिट्टी से सने कपड़े बरामद कराने ले गई तो उसने पहले से कपड़ों में छिपाकर रखे तमंचे से फायर कर भागने का प्रयास किया।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक गांव की 10 वर्षीय बच्ची 20 जून को लापता हो गई थी। उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। गुरुवार रात पुलिस ने पकरा गांव के मूल निवासी नीरज से पूछताछ की।
विज्ञापन


सख्ती पर उसने सच उगल दिया। उसने बताया कि 20 जून को मजदूरी कर घर लौटते समय दो जगह शराब पी। चार बजे गांव की बरातशाला के पास पहुंचा। वहां बच्ची दिखी तो पकड़कर बरातशाला के पीछे ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की।

बच्ची के शोर मचाने पर पकड़े जाने के डर से उसका गला घोटकर हत्याकर शव कुएं में फेंक दिया। एसपी आनंद कुलकर्णी के अनुसार घटना के समय बरसात होने से हत्यारोपी के कपड़ों में कीचड़ लग गया था। उसने कपड़े तारागढ़ी तिराहे के पास जंगल में छिपा दिए थे। पुलिस नीरज को कपड़े बरामद करने ले गई। आरोपी ने कपड़ों में पहले से छिपाकर रखे गए तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में दोनों पैरों में घुटने के नीचे गोली लगने से वह घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें