फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Fri, 05 Aug 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
एसपी को ज्ञापन देते वकील - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
22 जुलाई को हसनगंज के पत्रकार व विधि छात्र आशुतोष की अपने गांव कोटझलोतर जाते समय निर्मम हत्या कर दी गई थी। जिसका मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस अभी तक नामित आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। जिससे अधिवक्ताओं में जबरदस्त आक्रोश है। इसे लेकर उन्नाव बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में दर्जर्नों वकील गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां डीएम की अनुपस्थिति में एडीएम को सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। वहीं सभी अधिवक्ता एसपी नेहा पांडेय से भी मिलने पहुंचे। जहां पत्रकार हत्याकांड की जांच में पुलिस की शिथिल कार्यशैली को लेकर शिकायत की। इस मौके पर महामंत्री कर्ण बहादुर सिंह, रश्मि मोहन अगिभनहोत्री, कालिका प्रसाद त्रिपाठी, धरमंगल सिंह, रितुराज सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सफीपुर में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
सफीपुर में मीडिया कर्मियों ने पत्रकार हत्याकांड को लेकर एसडीएम की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार शशिबिंद को सौंपा। मीडिया कर्मियों ने नायब तहसीलदार को हत्याभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, मृतक पत्रकार के परिवार को आर्थिक सहायता, परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांगों का मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर कमलेश गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, अनुज दीक्षित, राजीव गुप्ता, राजू श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुशवाहा, राजा, नान्हा सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें