भारत विकास परिषद की ओर से सिविल लाइन स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनाई गई। वहीं बलिदान दिवस पर शहीद ऊधम सिंह को याद किया गया। वक्ताओं ने उपन्यासकार व शहीद के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विचार रखे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल गुप्ता ने मुंशी प्रेमचंद व शहीद ऊधम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर अनिल गुप्त, प्रांत उपाध्यक्ष एचडी भारद्वाज ने मुंशी प्रेमचंद व शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महापुरुषों के जीवन से सीखने व प्रेरणा लेने पर बल दिया। डा. आभा माथुर के कुशल संयोजन में आठ विद्यालय की टीमों ने प्रेमचंद के नाट्य विधाओं पर आधारित उपन्यासों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कहानी प्रतियोगिता में आदित्य सिंह, प्रेरणा, आकाशदीप और जीवनी प्रतियोगिता में शिखर मिश्र, मुस्कान व वेदप्रकाश शुक्ल प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। नाट्य प्रतियोगिता में लखनऊ पब्लिक स्कूल ने नाटक का मंचन कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के ललित द्विवेदी ने शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि दी। भारत विकास परिषद के सचिव अजीतपाल सिंह ने शहीद के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही शहीद ऊधम सिंह के जीवन पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित कराकर प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे। संचालन सुभाष चोपड़ा ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष रामतनेजा, कोषाध्यक्ष रघुनंदन प्रसाद, सुरेश मिश्र, विनय, हेमापंत, अंजलि त्रिपाठी, विनीत मदान व सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य भी शामिल रहे।
शिविर में 28 मरीज आपरेशन के लिए चयनित
सफ ीपुर (उन्नाव)। स्थानीय महात्मा गांधी इंटर कालेज में आयोजित नि:शुल्क मासिक नेत्र शिविर में रविवार को एक सैकड़ा से अधिक रोगियों का परीक्षण किया गया। इनमें 28 को मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चुना गया। शेष को उपचार के लिए परामर्श दिया गया आयोजक समाजसेवी बंबालाल दिवाकर ने बताया कि आपरेशन के लिए रोगियों को शंकरा नेत्र चिकित्सालय कानपुर संस्था के वाहन से भेजा गया है। उन्होंने बताया कि दूसरा शिविर सात अगस्त को सफ ीपुर में लगाया जाएगा।