फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: स्वच्छता में नगर पालिका की रैंकिंग थोड़ी सुधरी

Sun, 14 Jan 2024 02:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। स्वच्छ भारत सर्वेक्षण की जारी हुई रिपोर्ट ने एक बार फिर शहर वासियों को निराश किया। नार्थजोन की 2023 की स्वच्छता की रैंकिंग में अपेक्षित सुधार नहीं आया। उन्नाव नगर पालिका की रैंकिंग में पिछले साल की अपेक्षा सिर्फ 18 अंकों का उछाल आया है।
विज्ञापन

नगर पालिका गंगाघाट नगर पालिका की रैंकिंग फिसली है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार 503 अंक नीचे गई है। वहीं बांगरमऊ नगर पालिका भी स्वच्छता की रैंकिंग में 1173 अंक नीचे हो गई है।सफाई व्यवस्था पर नगर पालिका और नगर पंचायतों में हर साल करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी देश स्तर पर होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में सुधार नहीं हो पा रहा है।
वहीं नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता अपेक्षा के अनुरूप नहीं हो पाई है। कूड़ा कचरा प्रबंधन, सुरक्षित निस्तारण, उपलब्ध संसाधन और उनका उपयोग, जलनिकासी व्यवस्था और निकाय क्षेत्र के लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता सहित अन्य बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार कर सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी की जाती है।
विज्ञापन

वर्ष 2023 की सर्वेक्षण रिपोर्ट में उन्नाव नगर पालिका नार्थ जोन में 204 वें स्थान पर है जबकि पिछले साल यह 222वें स्थान पर थी। वहीं गंगाघाट नगर पालिका की 529वीं रैंक आई है। पिछले साल 26 वीं रैंक थी। जबकि बांगरमऊ नगर पालिका 2198वें स्थान पर है। पिछले साल 2022 में 125वें स्थान पर रही थी।

नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने बताया कि जब उन्होंने नगर पालिका की जिम्मेदारी संभाली है, सफाई, जलनिकासी और कूड़ा निस्तारण और लोगों को जागरूक करने के लिए काम कर रही हैं। जिन संसाधनों की कमी है उसे पूरा किया जा रहा है। प्रयास है कि उन्नाव की 2024 की रैंकिंग बेहतर हो।
विज्ञापन



नगर पालिका- प्रदेश में रैंक- राष्ट्रीय रैंकिंग
उन्नाव- 37 204
गंगाघाट 07 329
बांगरमऊ- 155 1298
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें