फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से लौटे युवक की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में आइसोलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। मुंबई से लौटे युवक की घर में सातवें दिन हालत बिगड़ गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने उसका चेकअप किया। हालत गड़बड़ देख उसे जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। वहीं सरस्वती मेडिकल कॉलेज में दो बुजुर्ग समेत पांच लोग क्वारंटीन हुए हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के गांव कुसुंभी निवासी (25) वर्षीय युवक 31 मार्च को मुंबई से लौटा था। सोमवार सुबह उसके सीने में दर्द के साथ खांसी शुरू हुई। परिजनों की सूचना पर घर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने जांच की। सांस लेने में तकलीफ अधिक होने पर उन्हें जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। संक्रामक रोग प्रभारी डा. आरएस मिश्रा ने बताया कि सांस लेने में अधिक दिक्कत होने से उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। रात भर रोकने के बाद यदि सुधार नहीं होता तो सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। वहीं सरस्वती मेडिकल कालेज में सोमवार को पांच और लोगो को क्वारंटीन किया गया। इन सभी को जिला अस्पताल के आइसोलेशन में रखा गया था रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें क्वारंटीन कराया गया है। मेडिकल कालेज के महाप्रबंधक मनोज सिसौदिया ने बताया कि पांच लोगों को रविवार को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें