फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का जांच के लिए भेजा गया सैंपल, युवती क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती लखनऊ के अस्पताल में लैब टेक्नीशियन की ट्रेनिंग करने वाली युवती की हालत में सुधार होने पर उसे सरस्वती मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन किया गया है। वहीं बांगरमऊ निवासी युवक को संदिग्ध देख उसका सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेजा गया है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पाटन तहसील के एक गांव निवासी 23 वर्षीय युवती लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजेएमयू) में लैब टेक्नीशियन की ट्रेनिंग कर रही है। 22 मार्च को वह घर आई थी। तीन दिन पहले उसे बुखार, खांसी व जुकाम की शिकायत पर रविवार को जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया था। रात भर रोकने के बाद हालत में सुधार होने पर सोमवार को उसे सोहरामऊ स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन किया गया।
वहीं बांगरमऊ कोतवाली के मोहल्ला कस्बा टोला निवासी (38) वर्षीय युवक को शनिवार को तेज बुखार व खांसी होने पर परिजनों ने 112 पर सूचना दी थी। कोरोना को लेकर एहतियात बरतते हुए सीओ गौरव त्रिपाठी ने उसे रविवार सुबह एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा था। युवक को भी आइसोलेट किया गया था। लेकिन उसकी हालत में सुधार न होने पर जांच के लिए सैंपल लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. आरएस मिश्रा ने बताया कि युवती को क्वारंटीन किया गया है। वहीं युवक का सैंपल जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें