फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ हजार से अधिक लाभार्थियों को आवास पूर्ण होने का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के डेढ़ हजार से अधिक लाभार्थी अधूरे आवासों में रहने को मजबूर हैं। दो माह से उन्हें आवास की दूसरी किस्त नहीं मिल पाई है। जिससे गरीब अधबने आवासों में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

निकायों में रहने वाले ऐसे व्यक्ति जो भूमि होने के बाद भी झोपड़ी या कच्चे मकान में रह रहे हैं। ऐसे शहरी गरीब पात्रों को सरकार प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत पक्का मकान बनाने के लिए अनुदान दे रही है। इसमें लाभार्थी घटक योजना के तहत 870 ऐसे लाभार्थी हैं जिन्हें महीनों पहले पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये दिए गए थे। लाभार्थियों ने इस धनराशि से पुराने जर्जर मकान गिरवाकर नींव आदि भरवाकर काम शुरू किया। वहीं, विस्तार योजना के लाभार्थियों ने भी किस्त मिलने पर काम प्रारंभ करा लिया था। इधर, दो माह बीत गए लेकिन इन लाभार्थियों को दूसरी किस्त के रूप में डेढ़ लाख की धनराशि नहीं मिल सकी है।
इसके अलावा करीब 1 हजार लाभार्थी ऐसे हैं जिन्हें तीसरी किस्त के रूप में 50 हजार नहीं मिले हैं। इधर, बारिश ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। अधूरे मकानों में सिर ढकने के लिए किसी ने तिरपाल तानी तो किसी ने झोपड़ी रखकर बारिश से बचाव की कोशिश की है। जिससे लाभार्थी परेशान हैं और अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। लाभार्थी नगर निकायों से लेकर डूडा कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी, डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि लाभार्थियों को जल्द आवास की किस्तें दिलाई जाएंगी। डूडा विभाग ने अब तक फाइल क्यों नहीं भेजी, इस बारे में जवाब-तलब किया जाएगा। यदि लापरवाही उजागर हुई तो जिम्मेदार पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें