फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मोहन तेरी सांवली सूरत पे दिल दीवाना हो गया...

Sat, 23 Aug 2025 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
फोटो नंबर 11-चमियानी स्थित सच्चिदानंद आश्रम में आयोजित जगराते में रामलला की झांकी प्रस्तुत करते
विज्ञापन
पुरवा (उन्नाव)। चमियानी स्थित सच्चिदानंद आश्रम मंदिर में गुरुवार रात श्रीकृष्ण छठी महोत्सव का आयोजन हुआ। कानपुर आए गायक कलाकारों ने भक्ति गीतों और भजनों से श्रोताओं को सराबोर कर दिया।
विज्ञापन

समिति के पदाधिकारियों भगवान गणेश जी की आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मेघा शर्मा ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। कशिश राजस्थानी ने मोहन तेरी सांवली सूरत पे दिल दीवाना हो गया भक्ति गीत से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं बीनू मिश्रा ने मेरी लगी श्याम संग प्रीति, राधे राधे बोल श्याम आएंगे सुनाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा कलाकारों ने मयूर नृत्य, सुदामा श्रीकृष्ण मिलन, महादेव शंकर, वीर हनुमान, मां काली, भस्म आरती आदि झांकियां प्रस्तुत की। इस दौरान बीघापुर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद नारायण शुक्ल, सुनील, अंकित, अस्मित, सुजीत, जीतू, सौरभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें