फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों को एमएलसी ने किया सम्मानित

Sun, 21 Jun 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। हम चुनाव आधारित कार्यकर्ता नहीं बल्कि आंदोलनकारी व संघर्षशील कार्यकर्ता हैं। पुरवा क्षेत्र में पुलिस का वन-वे ट्रैफिक नहीं चलेगा। ये बातें चमियानी गांव में मेधावी छात्र सम्मान समारोह में भाजपा विधान परिषद दल के नेता हृदयनारायण दीक्षित ने युवाओं के बीच कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को शिक्षित होकर अपनी मेधा का उपयोग समाज के लिए करने की आवश्यकता है। एमएलसी ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय दल है। सपा, बसपा दल नहीं एक प्रकार की दुकानें है। जनपद में पुलिस गरीबों व नागरिकों पर अत्याचार बंद करे। भाजपा जिला महामंत्री संजय शुक्ला ने कहा कि छात्र-छात्राओं ने अधिक अंक प्राप्त करके अपने माता-पिता का नाम बढ़ाते हुए अपने विद्यालय का भी नाम बढ़ाया है। इसके पूर्व हृदय नारायण दीक्षित ने मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट किया।

कार्यक्रम को राजकुमार सिंह एडवोकेट, गंगा प्रसाद वर्मा, किशन पाठक, जय सिंह चौधरी, श्रीकृष्ण वर्मा आदि ने संबोधित किया। यहां पर डॉ. रजनीश, श्रीराम पटेल, सर्वेश कुमार, रिंकू पटेल, सतीश कुशवाहा आदि उपस्थित रहेे। कार्यक्रम का संचालन दुर्गाशंकर ने किया। चमियानी की जनता ने दो वर्ष पूर्व के एक प्रकरण में एमएलसी से गुहार न्याय की मांग की। उन्होंने कहा कि यह प्रकरण विधान परिषद पटल पर रखूंगा व मुख्यमंत्री को भी प्रकरण पर लिखूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें